फ्लाईओवर तोड़कर नीचे गिरी बेकाबू पुलिस जीप, 2 की मौत, 3 जख्मी
गुजरात के वडोदरा में पानीगेट पुलिस थाने की एक कार दो लोगों के लिए खौफनाक मौत लेकर आई। अनियंत्रित कार तरसाली में बने फ्लाईओवर को तोड़ते हुए कई फीट नीचे आ गिरी। कार की चपेट में आकर फ्लाईओवर के नीचे सो रहे दो लोगों की मौत हो गई।
नई दिल्ली। गुजरात के वडोदरा में पानीगेट पुलिस थाने की एक कार दो लोगों के लिए खौफनाक मौत लेकर आई। अनियंत्रित कार तरसाली में बने फ्लाईओवर को तोड़ते हुए कई फीट नीचे आ गिरी।
कार की चपेट में आकर फ्लाईओवर के नीचे सो रहे दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक पुरुष और एक मिहला है। वहीं जख्मी तीन बच्चे हुए हैं।
चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। जख्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारणों के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हादसा करने वाली पुलिस जीप के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।