सराहनीय सेवा के लिए पति-पत्नी को पुलिस मेडल
66वें गणतंत्र दिवस पर जिन पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए पुलिस मेडल से नावाजा गया है उमें एक जोडा पति -पत्नी का भी है। ये अधिकारी हैं यूटी कैडर की छाया शर्मा और उनके पति विवेक किशोर। छाया शर्मा काफी तेजतर्रार और शख्त आइपीएस अधिकारी मानी जाती हैं।
नई दिल्ली। 66वें गणतंत्र दिवस पर जिन पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल से नावाजा गया है उसमें एक जोड़ा पति -पत्नी का भी है। ये अधिकारी हैं यूटी कैडर की छाया शर्मा और उनके पति विवेक किशोर। छाया शर्मा काफी तेजतर्रार और शख्त आइपीएस अधिकारी मानी जाती हैं।
दिल्ली गैंग रेप कांड के दौरान उनके काम की काफी प्रशंसा हुई थी। शख्त अधिकारी मानी जाने वाली छाया शर्मा दिल्ली गैंग रेप जांच के लिए गठित एसआइटी की प्रमुख थी। उनके पति विवेक किशोर भी दिल्ली में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में दोनों मिजोरम में तैनात हैं।