हिमस्खलन से तबाह अफगानिस्तान को पीएम मोदी की मदद की पेशकश
पिछले दिनों अफगानिस्तान में हिमस्खलन के दौरान आई तबाही पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने आज अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गानी से राहतकार्यों में मदद की भी पेशकश की है। इस हादसे में अब तक करीब 250 लोगों की मौत हो चुकी है। पीएम
नई दिल्ली। पिछले दिनों अफगानिस्तान में हिमस्खलन के दौरान आई तबाही पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने आज अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गानी से राहतकार्यों में मदद की भी पेशकश की है। इस हादसे में अब तक करीब 250 लोगों की मौत हो चुकी है। पीएम ने अपने शोक संदेश में इस हादसे में मरने वाले लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए अफगानिस्तान के विभिन्न हिस्सों में बचाव और राहत कार्य में मदद की पेशकश की है।
अपने संदेश में उन्होंने लिखा है कि भारत और अफगानिस्तान का शुरू से ही काफी घनिष्ठ संबंध रहा है। इस नाते वह इस हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि भारत हमेशा से ही अफगानिस्तान के साथ रहा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने अफगान राष्ट्रपति पर भरोसा रखते हुए कहा है कि वह इस समस्या से जल्द निजात पा लेंगे। यदि किसी तरह की कोई भी मदद अफगानिस्तान को चाहिए होगी तो उसके लिए भारत हमेशा तैयार है। पीएम की तरफ से अफगानिस्तान में मौजूद भारतीय राजदूत को राहत कार्यों के बाबत सही सलाह देने को भी कहा गया है।
अफगानिस्तान में हिमस्खलन ने मचाई तबाही, 124 की मौत
अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर के हिस्से पंजशीर में प्रचंड बर्फीले तूफान के बाद अब राहतकर्मी मलबे के नीचे जिंदगियां तलाश रहे हैं। चार पूर्वोत्तर प्रांतों में हिमस्खलन में कई मकान दफन हो गए है। अफगानिस्तान के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपनिदेशक मोहम्मद असलम सयास के मुताबिक पंजशीर प्रांत में ही करीब 100 से अधिक मकान नष्ट हो गए हैं।