जनता ने मोदी सरकार चुना, इसलिए मोदी घोटाले पर जवाब दें: दिग्विजय
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि जनता ने मोदी सरकार चुने हैं, भाजपा सरकार नहीं। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी को ललितगेट में सुषमा स्वराज के बारे में जवाब देना चाहिए।
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि जनता ने मोदी सरकार चुने हैं, भाजपा सरकार नहीं। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी को ललितगेट में सुषमा स्वराज के बारे में जवाब देना चाहिए।
दिग्विजय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पीएम मोदी को वसुंधरा राजे के भ्रष्टाचार की बात करनी चाहिए, शिवराज सिंह के भ्रष्टाचार का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक ललित मोदी मामले में सुषमा व वसुंधरा तथा व्यापम घोटाले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का इस्तीफा नहीं हो जाता तब विपक्ष संसद नहीं चलने देगी।
कांग्रेस महासचिव ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वे मनमोहन सिंह को मौनमोहन सिंह कहते थे। अब मोदी मौनेंद्र क्यों हो गए हैं। हर बात में वह ट्वीट करते हैं लेकिन इन मुद्दों पर वह एक शब्द नहीं बोल रहे हैं।
पढ़ें : भाजपा को दिग्गी की दो टूक, 'सुषमा के इस्तीफे के बाद ही चलने देंगे संसद'
पढ़ें : श्ािवराज नहीं जानते हैं व्हीसल ब्लोअर का अर्थ : दिग्िविजय