रेल किराया बढ़ोतरी के खिलाफ यूपी में प्रदर्शन जारी
रेल यात्री तथा माल भाड़ा किराया में बढ़ोतरी के खिलाफ कल लखनऊ में भाजपा तथा सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार भिड़ंत के बाद भी इस मामले कर रार जारी है। मुगलसराय तथा देवरिया ंमें आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर सपा के कार्यकताओं ने रेल यात्री तथा
लखनऊ। रेल यात्री तथा माल भाड़ा किराया में बढ़ोतरी के खिलाफ कल लखनऊ में भाजपा तथा सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार भिड़ंत के बाद भी इस मामले कर रार जारी है। मुगलसराय तथा देवरिया ंमें आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर सपा के कार्यकताओं ने रेल यात्री तथा माल भाड़ा किराया में बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इन दौरान नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस को आधा घंटा तक रोका गया। जीआरपी व आरपीएफ की टीम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को मनाने में जुटी है।
देवरिया में समाजवादी पार्टी के जिला इकाई के कार्यकताओं ने रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन को रोककर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने इस दौरान केंद्र सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
संतकबीर नगर में भी सपा के उत्साही कार्यकर्ताओं ने किराया बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इन लोगों ने सड़क जाम करने के साथ ही रेल ट्रैक पर भी धरना दिया। इसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और कानून-व्यवस्था के मामले पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंका।