पर्यावरण भवन का नाम बदला, अब कहलाएगा दीनदयाल अंत्योदय भवन
वेंकैया नायडु ने कहा कि पर्यावरण और वन मंत्रालय यहां से जोर बात शिफ्ट हो चुका है। ऐसे में इस बिल्डिंग को पर्यावरण भवन कहा जाना वाजिब नहीं लगता है।
नई दिल्ली। दिल्ली के सीजीओ कांप्लेक्स स्थित पर्यावरण भवन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल अंत्योदय भवन कर दिया गया है। यह निर्णय 20 मई 2016 को लिया गया था। लेकिन सरकार द्वारा इसे आज से प्रभाव में लाया गया है। इस दौरान एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडु और मुख्तार अब्बास नकवी ने शिरकत की। समारोह में नायडु ने कहा कि इस बिल्डिंग का बदला हुआ नाम पंडित दीनदयाल के अंत्योदय दर्शन का समर्थन करता है। गौरतलब है कि पंडित दीनदयाल का दर्शन समाज के सबसे पिछले वर्ग के उत्थान की वकालत करता है।
वेंकैया नायडु ने कहा कि पर्यावरण और वन मंत्रालय यहां से जोर बात शिफ्ट हो चुका है। ऐसे में इस बिल्डिंग को पर्यावरण भवन कहा जाना वाजिब नहीं लगता है। नायडु ने कहा कि इसका नाम बदल देना ही सही निर्णय था।
उन्होने कहा कि यह वर्ष पंडित दीन दयाल का जन्म शताब्दी वर्ष है। ऐसे में बिल्डिंग को उनका नाम देना सबसे उपयुक्त समय था। नायडु ने कहा कि अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय द्वारा यहां एक दशक पूरा कर लिया गया है। साथ ही बिल्डिंग में कार्यरत रक्षा, केंद्रीय पुलिस संगठन और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन भी अब इसी दिशा में कार्य करके देश को मजबूती देने का कार्य कर रहे हैं।
पढ़ें- पर्यावरण को प्रदूषण मक्त करने को पौधरोपण सर्वोत्तम विकल्प