Google का कमाल 7 साल बाद मिली खोई हुई बेटी
स्वैन ने कहा कि दंपती की पहचान होने के साथ ही इस मामले को सुलझा लिया गया।
[ओडिशा)], एजेंसी। ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में सात साल बाद एक दंपती को उसकी खोई हुई बेटी मिल गई है। दरअसल, साल 2010 में 12 वर्षीय पूजा खौदिया नामक यह लड़की पुरी की यात्रा के दौरान लापता हो गई थी, जो अब जाकर अपने माता-पिता को मिल सकी है।
जब वह बड़ी हुई तो उसने गूगल पर बड़े मंदिरों की खोज की जिसमें उसे पुरी जगन्नाथ मंदिर भी मिला। जगतसिंहपुर में बाल कल्याण समिति ([सीडब्लूसी)] के बाल संरक्षण अधिकारी उदयनाथ स्वैन ने कहा कि जब उसे पुरानी बातें याद आई तो लड़की ने अपनी संस्था को जानकारी दी और एक स्थानीय बाल अधिकारी ने नेल्लोर पुलिस को इसकी जानकारी दी।पुलिस ने पुरी पुलिस से इस बारे में संपर्क किया।
स्वैन ने कहा कि दंपती की पहचान होने के साथ ही इस मामले को सुलझा लिया गया। नेल्लोर की संस्था के साथ परिवार की पुरानी तस्वीरें साझा की गई जबकि नेल्लोर की संस्था ने पूजा की बचपन की तस्वीरें पुरी पुलिस से साझा की। दंपती ने पूजा को और पूजा ने अपने माता-पिता को पहचान लिया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शनिवार को आंध्र प्रदेश पुलिस ने पूजा को उसके माता-पिता मुनी खौदिया और श्याम खौदिया को सौंप दिया।
यह भी पढ़ें: आइआइटी के वैज्ञानिकों ने जामुन से बनाया सोलर सेल