पंचायत का फरमान: अस्मत लूटने वाले से ही करा दी शादी
पंचायत का एक और अजीबोगरीब फरमान। नाबालिग से दुराचार के आरोपी युवक से ही निकाह करा दिया। बेहट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का युवक शुक्रवार आधी रात को गांव की किशोरी को उसके घर से उठा ले गया और दुराचार किया।
सहारनपुर, जासं। पंचायत का एक और अजीबोगरीब फरमान। नाबालिग से दुराचार के आरोपी युवक से ही निकाह करा दिया।
बेहट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का युवक शुक्रवार आधी रात को गांव की किशोरी को उसके घर से उठा ले गया और दुराचार किया। किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर युवक को दबोच लिया। हंगामा हुआ। शनिवार सुबह लड़की पक्ष की ओर से कोतवाली में तहरीर दे दी गई। इस बाबत शनिवार सुबह गांव में पंचायत बुलाई गई। इसमें कोई समझौता नहीं हुआ। पीड़िता के परिजन फिर कोतवाली जाने की तैयारी करने लगे। कुछ लोगों ने उन्हें रोका और फिर से पंचायत बुलाई। पंचों ने आरोपी युवक से नाबालिग लड़की का निकाह करने का फरमान सुना दिया। इसके बाद तत्काल दोनों का निकाह कर दिया गया। इसका पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया, जबकि तहरीर पहले दी जा चुकी थी।