Move to Jagran APP

पाकिस्तान में परिवार के सामने लड़की से दुष्कर्म, 20 लोग गिरफ्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक लड़की के परिवार के सामने ही उससे रेप करने का मामला सामने आया है।

By Kishor JoshiEdited By: Published: Thu, 27 Jul 2017 09:24 AM (IST)Updated: Thu, 27 Jul 2017 09:26 AM (IST)
पाकिस्तान में परिवार के सामने लड़की से दुष्कर्म, 20 लोग गिरफ्तार
पाकिस्तान में परिवार के सामने लड़की से दुष्कर्म, 20 लोग गिरफ्तार

लाहौर (पीटीआई)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक आदमी ने 16 वर्षीया किशोरी के साथ परिवार के सामने ही दुष्कर्म किया। यह घटना 18 जुलाई को मुजफ्फराबाद जिले के राजपुर गांव में हुई है। दुष्कर्म की शिकार लड़की के भाई पर एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पंचायत ने इसके जवाब में परिवार के सामने दुष्कर्म करने का आदेश दिया था। यह जानकारी बुधवार को पुलिस ने दी।

prime article banner

मुल्तान डिवीजन के पुलिस प्रमुख ने बताया कि इस मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि गांव के मुखिया ने उमर वादा की बहन के साथ दुष्कर्म करने का आदेश दिया था। मुखिया को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि वादा पर 16 जुलाई को अशफाक की बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। वादा के परिवार ने मुखिया के फैसले का विरोध किया। लेकिन मुखिया ने कहा कि जब उसकी बहन के साथ वही हो तो न्याय होगा।

यह भी पढ़ें: किशोरी से दुष्कर्म में दोषी युवक को सात वर्ष की कारावास

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म के बाद गर्भवती महिला को जिंदा जलाया, मौत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.