पाकिस्तानी हैकर ने की पंजाब पुलिस की साइट हैक
पाकिस्तान के मुहम्मद बिलाल नामक हैकर ने फिरोजपुर पुलिस की साइट हैक कर ली। गंभीर बात यह रही कि इस बात की सूचना पुलिस अधिकारियों तक को नहीं है। एसपी [डी] अमरीक सिंह ने तत्काल साइबर एक्सपर्ट को बुलाया और उसने लुधियाना फोन करके साइट ठीक करवाई।
फिरोजपुर, जासं। पाकिस्तान के मुहम्मद बिलाल नामक हैकर ने फिरोजपुर पुलिस की साइट हैक कर ली। गंभीर बात यह रही कि इस बात की सूचना पुलिस अधिकारियों तक को नहीं है।
एसपी [डी] अमरीक सिंह ने तत्काल साइबर एक्सपर्ट को बुलाया और उसने लुधियाना फोन करके साइट ठीक करवाई। इस मामले में एसपी [एच] लखबीर सिंह का कहना है कि फिरोजपुर पुलिस की पुरानी साइट को हैक किया गया होगा, क्योंकि नई साइट तो अभी तैयार हो रही है और उसमें सूचनाएं डालनी है।
जानकार बताते हैं कि पाकिस्तानी हैकर ने फाजिल्का व होशियारपुर जिला पुलिस की साइट भी हैक कर ली थी। एसएसपी फिरोजपुर एसएस गिल ने कहा कि मेरे संज्ञान में यह बात नहीं है। यदि ऐसा है तो उसे ठीक करवा दिया जाएगा।