भारतीय जवानों को हनी ट्रैप में फंसा रहीं पाकिस्तानी युवतियां
भारतीय सेना की गतिविधियों का पता लगाने के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी लडकियों का सहारा ले रही है। पाकिस्तान ने इसे ऑपरेशन विषकन्या नाम दिया है।
शत्रुघ्न शर्मा, अहमदाबाद। सीमा पर देश के बहादुर जवानों के हाथों में मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान अब लडकियों के सहारे भारत पर फतह करने के सपने पाल रहा है। ऑपरेशन विषकन्या के जरिए पाक की खुफिया एजेंसी भारतीय जवानों में घुसपैठ कर गुप्त सूचना जुटाने का प्रयास कर रही है, दो जवानों में तकरार के बाद इसका खुलासा हुआ है।
गुजरात के सीमांत इलाके कच्छ भुज में बीएसएफ व सेना के जवानों में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के घुसपैठ का खुलासा हुआ जिसमें पाकिस्तान सोशल मीडिया पर लडकियों के जरिए भारतीय सेना के जवानों को फंसाकर गुप्त सूचनाएं जुटा रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सेना की गतिविधियों का पता लगाने के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी लड़कियों का सहारा ले रही है। पाकिस्तान ने इसे ऑपरेशन विषकन्या नाम दिया है। इसके तहत वह सोशियल मीडिया पर लडकियों की प्रोफाइल तैयार कर भारतीय सेना व बीएसएफ के जवानों को फंसाता है, फिर अधिकारी व जवानों को हनी ट्रेप में लेकर उनसे सेना व सरकार की गुप्त सुचनाएं उगलवाने का प्रयास करता है।
सूत्रों ने बताया कि गत दिनों सेना के दो जवानों में झगडा हो गया था, इनमें से एक जवान ने दूसरे को आइएसआइ से मरवाने की धमकी दी। मामले की तह तक पहुंचे तो सेना के अधिकारियों के होश उड़ गए। उन्हें इस बात के पुख्ता सबूत मिले की कुछ जवान ऑपरेशन विषकन्या के जाल में फंसकर हनी ट्रेप का शिकार हो चुके हैं।
मामले का खुलासा होने के बाद भारत की खुफिया एजेंसी ने इसके तार खंगालना शुरु कर दिया है। बीएसएफ, सेना, वायूसेना के अलावा अर्द्वसैनिक बल के अधिकारी व जवानों को भी सचेत रहने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें: पाक को कुछ यूं परास्त कर सकता है 'त्रिगुट', जानें ये है क्या
यह भी पढ़ें: पाक अफगान के बीच डूरंड लाइन 100 वर्षों से रही है संघर्ष की वजह