Move to Jagran APP

पाकिस्तान ने अरब सागर से 12 भारतीय मछुआरे पकड़े

पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने रविवार को 12 भारतीय मछुआरों को अरब सागर से गिरफ्तार कर लिया। पाक अधिकारियों ने इन मछुआरों की दो नावों को भी जब्त कर लिया है। नेशनल फिशर वर्कर्स फोरम (एनएफएफ) ने यह जानकारी दी है।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Mon, 08 Feb 2016 05:00 AM (IST)Updated: Mon, 08 Feb 2016 05:18 AM (IST)
पाकिस्तान ने अरब सागर से 12 भारतीय मछुआरे पकड़े

अहमदाबाद: पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने रविवार को 12 भारतीय मछुआरों को अरब सागर से गिरफ्तार कर लिया। पाक अधिकारियों ने इन मछुआरों की दो नावों को भी जब्त कर लिया है। नेशनल फिशर वर्कर्स फोरम (एनएफएफ) ने यह जानकारी दी है।

loksabha election banner

एनएफएफ के सचिव मनीष लोधारी के अनुसार गुजरात में द्वारका जिले के ओखा तट से ये मछुआरे पांच-छह दिन पहले दो नावों में सवार होकर समुद्र में मछली मारने गए थे। इनको अंतरराष्ट्रीय जल सीमा के निकट पीएमएसए जवानों ने नाव समेत पकड़ लिया।

उन्होंने बताया, 'लौटने वाले मछुआरों ने इस बारे में हमें जानकारी दी। बताया कि पाकिस्तानी अधिकारी भारतीय मछुआरों को पकड़ कर कराची ले गए हैं। शनिवार को भारतीय तटरक्षक बल के जवानों ने भी 11 पाक मछुआरों को कच्छ के जखाऊ तट के निकट अरब सागर से गिरफ्तार किया था।

पिछले वर्ष पाकिस्तानी अधिकारियों ने गुजरात तट से तकरीबन 198 भारतीय मछुआरों को बंदी बनाया था और उनकी 35 नावें भी जब्त कर ली थी। एनएफएफ के अनुसार वर्तमान में तकरीबन 440 भारतीय मछुआरे पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं, इनमें से ज्यादातर गुजरात के हैं।

संगठन ने पत्र लिखकर पीएम नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वह पाकिस्तान की जेलों में बंद भारतीय मछुआरों की रिहाई के लिए जरूरी प्रयास करें।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान से मिल रहा है आतंकी संगठनों को बढ़ावा: अमेरिकी मीडिया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.