Move to Jagran APP

पाक ने फिर की पुंछ में गोलीबारी, भारतीय जवानों ने दिया करारा जवाब

पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के करीब भारतीय चौकियों पर छोटे हथियारों और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी कर दो बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया, जिसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की।

By Rajesh NiranjanEdited By: Published: Fri, 17 Oct 2014 12:23 PM (IST)Updated: Sat, 18 Oct 2014 09:02 AM (IST)
पाक ने फिर की पुंछ में गोलीबारी, भारतीय जवानों ने दिया करारा जवाब

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के करीब भारतीय चौकियों पर छोटे हथियारों और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी कर दो बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया, जिसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की।

loksabha election banner

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, शुक्रवार सुबह नौ बजकर करीब 55 मिनट पर पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के हमीरपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के करीब भारतीय चौकियों पर छोटे हथियारों और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की। सीमा की पहरेदारी कर रहे सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बृहस्पतिवार रात भी नौ बजे से 10 बजकर 45 मिनट तक पुंछ के हमीरपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के करीब अग्रिम इलाकों को निशाना बनाया। इसके बाद भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में सैनिकों के पक्ष में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

संघर्षविराम उल्लंघन की इन दोनों घटनाओं से पहले, पाकिस्तान ने 15 अक्टूबर को नियंत्रण रेखा के करीब पुंछ के सौजियां-किरनी-शाहपुर पट्टी में गोलीबारी की और मोर्टार दागे थे।

पाकिस्तानी सैनिकों ने 1 अक्टूबर के बाद से जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे। इन घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई और 13 सुरक्षाकर्मियों सहित 95 से अधिक लोग घायल हो गए। सीमा के आसपास स्थित 113 बस्तियों के करीब 30,000 लोगों को सीमा पार से होने वाली गोलीबारी के कारण अपना घर-बार छोड़ना पड़ा है।

पढ़े: पाक ने दी गीदड़ भभकी, मुशर्रफ ने कहा- कश्मीरियों को भड़काओ

भारत की जवाबी कार्रवाई से पाक हताश, बदला सेक्टर कमांडर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.