ईद पर भी बाज नहीं आया पाक किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय चौकियों पर दागे मोर्टार
कश्मीर के पुंछ और राजौरी सेक्टर में जब लोग ईद मना रहे थे तब पाकिस्तान भारतीय चौकियों पर बम दाग रहा था। पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हुआ है।
जम्मू, पीटीआई। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमा पर एक बार फिर से उसने सीजफायर का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना ने बताया कि ईद की शाम को पाकिस्तान ने सीमा पार से भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए मोर्टार बम दागे और ऑटोमेटिक हथियारों से फायरिंग भी की।
कश्मीर के पुंछ और राजौरी सेक्टर में जब लोग ईद मना रहे थे तब पाकिस्तान भारतीय चौकियों पर बम दाग रहा था। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को माकूल जवाब दिया है। जून के महीने में ही पाकिस्तान ने कम से कम 20 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है जिसमें तीन जवान शहीद हो गए जबकि 10 घायल हुए।
पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हुआ है। इससे पहले पाकिस्तान ने शनिवार को पुंछ सेक्टर में भी फायरिंग की गई। हांलाकि सेना की ओर से पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब दिया गया।
इसके अलावा पाकिस्तान ने पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर के अलावा राजौरी के नौशेरा के पास लाम सेक्टर में भी सीजफायर का उल्लंघन किया और वहां भी मोर्टार दागे।
यह भी पढ़ें: अातंकियों के निशाने पर भारतीय सुरक्षा कर्मी और हिंदू नेता, जानिए क्या है मकसद
यह भी पढ़ें: जानिए, क्यों हिज्बुल सरगना सलाउद्दीन को घोषित किया गया अंतरराष्ट्रीय आतंकी