Move to Jagran APP

गुजरात : भारतीय तट रक्षक ने पकड़ी पाकिस्तानी नौका, 11 गिरफ्तार

भारतीय तट रक्षक (आइसीजी) ने कच्छ जिले में पाकिस्तानी नौका को रोका और उसमें सवार 11 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। पाक नौका जखाऊ तट के करीब भारतीय समुद्री सीमा में घुस आई थी।

By Manish NegiEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2016 06:43 PM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2016 06:59 PM (IST)
गुजरात : भारतीय तट रक्षक ने पकड़ी पाकिस्तानी नौका, 11 गिरफ्तार

अहमदाबाद। भारतीय तट रक्षक (आइसीजी) ने कच्छ जिले में पाकिस्तानी नौका को रोका और उसमें सवार 11 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। पाक नौका जखाऊ तट के करीब भारतीय समुद्री सीमा में घुस आई थी।

loksabha election banner

रक्षा प्रवक्ता कैप्टन अभिषेक मतिमान ने बताया कि 40 फीट लंबी पाकिस्तान की मछली पकड़ने वाली नौका को शनिवार को भारतीय जलक्षेत्र में पांच समुद्रीय मील अंदर रोका गया। तट रक्षक गश्ती दल ने अरब सागर में इस नौका को देखा। उसमें सवार लोग मछली पकड़ रहे थे। इसके बाद नौका और 11 मछुआरों को पकड़ लिया गया।

पिछले साल सर क्रीक क्षेत्र में पाकिस्तान की मछली पकड़ने वाली दो नौकाएं मिली थीं। भारतीय और पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसियां अपनी-अपनी समुद्री सीमा में घुस आने वाली मछुआरों की नौकाओं को अक्सर जब्त कर लेती हैं। मौजूदा समय में करीब 440 भारतीय मछुआरे पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं। इनमें से अधिकतर गुजरात के रहने वाले हैं।

मछली पकड़ने वाली करीब 860 नौकाएं पाकिस्तान के कब्जे में हैं। हाल ही में मछुआरों के संगठन ने पाकिस्तान की जेलों में बंद भारतीय मछुआरों और उनकी नौकाओं को वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहल करने का आग्रह किया है। इस संबंध में पोरबंदर मछुआरा नौका एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष लोधारी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। लोधारी राष्ट्रीय मछुआरा फोरम के सचिव भी हैं।

पढ़े : रक्षामंत्री ने कोस्ट गार्ड के जवानों को किया सम्मानित


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.