'भारत युद्ध थोपेगा तो 1965 से भी ज्यादा नुकसान पहुंचाएंगे'
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने रविवार को धमकी दी कि यदि भारत युद्ध थोपेगा तो पाकिस्तान उसे भारी नुकसान पहुंचाएगा और भारत इसे दशकों तक याद रखेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना हर कीमत पर अपनी हर इंच भूमि की रक्षा करेगी। सियालकोट में अंतरराष्ट्रीय सीमा का
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने रविवार को धमकी दी कि यदि भारत युद्ध थोपेगा तो पाकिस्तान उसे भारी नुकसान पहुंचाएगा और भारत इसे दशकों तक याद रखेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना हर कीमत पर अपनी हर इंच भूमि की रक्षा करेगी। सियालकोट में अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा करने के बाद उन्होंने यह बात कही।
पाकिस्तान रेडियो के अनुसार, ख्वाजा ने कहा, 'यदि भारत अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करता है और आक्रमण फिर से होता है तो हम अपनी गृहभूमि की रक्षा करेंगे और 1965 से भी ज्यादा नुकसान पहुंचाएंगे।' आसिफ ने कहा कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ मुद्दे को अगले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा में उठाएंगे।
ख्वाजा जम्मू एवं कश्मीर सीमा पर स्थित कुंदनपुर गांव के दौरे के दौरान मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय सीमा बलों द्वारा बगैर उकसावे के गोलाबारी और गोलीबारी गई, जिससे कुंदनपुर गांव बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
ख्वाजा ने कहा कि भारत सीमा पर तनाव पैदा कर अपनी आंतरिक विफलता से ध्यान भटका रहा है। उन्होंने भारत पर पाकिस्तानी मामलों में हस्तक्षेप करने का आरोप भी लगाया और कहा कि इस्लामाबाद के पास इसके समर्थन में सबूत है।
जम्मू एवं कश्मीर में भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ गया है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर बगैर उकसावे के गोलीबारी और गोलाबारी का आरोप लगा रहे हैं।
पाकिस्तान में ही है दाऊद