Move to Jagran APP

यूपी चुनावः भाजपा की पहली सूची में भारी पड़े बाहरी, विरोध में आत्मदाह की चेतावनी

भाजपा की पहली सूची में ही बाहरी नेता, विधायक और सपा टिकट ठुकराने वाले टिकट पा गए। ऐसे में विरोधस्वरूप शाहजहांपुर के ददरौल से राकेश कुमार दुबे ने आत्मदाह की घोषणा कर दी है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Mon, 16 Jan 2017 10:28 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jan 2017 12:13 PM (IST)
यूपी चुनावः भाजपा की पहली सूची में भारी पड़े बाहरी, विरोध में आत्मदाह की चेतावनी
यूपी चुनावः भाजपा की पहली सूची में भारी पड़े बाहरी, विरोध में आत्मदाह की चेतावनी

लखनऊ (जेएनएन)। भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची में ही बाहरी नेता, विधायक और सपा टिकट ठुकराने वाले टिकट पा गए हैं। पुराने योद्धा, पूर्व सांसद और कल्याण समथर्कों को खासी तरजीह मिली है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का कहना था कि बाहर से आए लोगों को अधिकतम 30 सीटें दी जाएंगी लेकिन पहली ही सूची में दलबदलू यह आंकड़ा पार करते नजर आने लगे हैं। इसके चलते बड़ी संख्या में पार्टी में विरोध देखने को मिलने लगा है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: 'साइकिल' जीतने के बाद पिता मुलायम से आशीर्वाद लेने पहुंचे अखिलेश यादव

टिकट कटने पर आत्मदाह की चेतावनी

भाजपा टिकट के दावेदार रहे शाहजहांपुर के ददरौल से राकेश कुमार दुबे टिकट न मिलने से खफा हैं और विरोध में 18 जनवरी को आत्मदाह करने की घोषणा की है। राकेश ने कहा कि ददरौल सीट से मानवेंद्र को प्रत्याशी बनाया है जिनका भाजपा को छोड़कर अन्य सभी दलों से पूर्व में नाता रहा है। 24 घंटे में ददरौल सीट से घोषित प्रत्याशी नहीं हटाया गया तो वह प्रदेश कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करेंगे।

यह भी पढ़ें: UP Election 2017 : सीएम अखिलेश और राहुल गांधी के बीच गठबंधन लगभग तय

बुनियादी भाजपाइयों का उत्साह प्रभावित

भाजपा की पहली सूची बुनियादी कार्यकर्ताओं के उत्साह पर भारी पड़ी है। इस सूची में नए दावेदारों को टिकट पाने में कामयाबी मिली है। 2012 के चुनाव में कई पुराने उम्मीदवारों को मौका मिला है। बनारस और लखनऊ के भाजपा विधायक पहली सूची में स्थान पाने से वंचित रह गए हैं। मेरठ के विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल और नोएडा की विमला बाथम का नाम भी पहली सूची में नहीं आया है। मेरठ दक्षिण के विधायक रवीन्द्र भड़ाना का टिकट काटकर युवा नेता सौमेन्द्र तोमर को दिया गया है। दंगे के आरोपी विधायक सुरेश राणा थाना भवन और संगीत सोम सरधना से अपना टिकट बचाने में कामयाब रहे।

बाहरी विधायकों और नेताओं पर दांव

भाजपा ने दो दर्जन से ज्यादा दूसरे दलों के नेताओं और विधायकों पर दांव लगाया है। बेहट में बसपा से आए विधायक महावीर राणा, नकुड़ में धर्म सिंह सैनी, नहटौर सु. में ओम कुमार, तिलहर से रोशन लाल वर्मा, धौरहरा में बाला प्रसाद अवस्थी, पलिया में रोमी साहनी, गंगोह में कांग्रेस से आए विधायक प्रदीप चौधरी, बरौली में रालोद से आए दलवीर सिंह और बलदेव सुरक्षित के विधायक पूरन प्रकाश जैसे विधायकों को दल बदलने का इनाम मिल गया है। वहीं बसपा से आईं पूर्व मंत्री ओमवती देवी, किठौर में रालोद से आए सत्यवीर त्यागी, बागपत में योगेश धामा, मुरादनगर सपा से आए पूर्व मंत्री राजपाल त्यागी के पुत्र अजीतपाल त्यागी, धौलाना में कांग्रेस से आए रमेश तोमर और गोला गोकर्णनाथ में पूर्व विधायक अरविन्द गिरी, शिकारपुर में बसपा से आए अनिल शर्मा, छाता में बसपा से आए पूर्व मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण और शिकोहाबाद में डॉ. मुकेश वर्मा को टिकट दिया है। अमापुर से 2012 में बसपा से जीते ममतेश शाक्य को भाजपा ने पटियाली से मौका दिया है।

सपा का टिकट ठुकराने का इनाम

सपा का टिकट लौटाने वाली हेमलता दिवाकर को आगरा ग्रामीण और पूर्व मंत्री महेन्द्र अरिदमन सिंह की पत्नी पक्षालिका सिंह को बाह से भाजपा ने टिकट देकर उन्हें पुरस्कृत किया है। पक्षालिका को खैरागढ़ में सपा ने उम्मीदवार घोषित किया था। यह अलग बात है कि महेन्द्र अरिदमन को टिकट नहीं मिला। बाहर से आये विधायकों में आगरा के फतेहाबाद में छोटेलाल वर्मा की जगह जितेन्द्र वर्मा को मैदान में उतारा है। जितेन्द्र वर्मा भी सपा से होकर भाजपा में आए हैं।

पुराने योद्धाओं पर भरोसा

ऐसा भी नहीं है कि भाजपा ने सिर्फ दूसरे दलों से आए लोगों को ही तरजीह दी है। पार्टी के पुराने योद्धाओं को भी मौका दिया गया है। दूसरे स्थान पर रहे नजीबाबाद के राजीव कुमार अग्रवाल, मुरादाबाद नगर के रीतेश गुप्ता, कुंदरकी में रामवीर सिंह, चंदासी में गुलाब देवी, स्वार में लक्ष्मी सैनी, गाजियाबाद में अतुल गर्ग, बदायूं में महेश गुप्ता, बहेड़ी में छत्रपाल गंगवार, मीरगंज में डा. डीसी वर्मा, फरीदपुर में श्याम बिहारी, पूरनपुर में बाबूराम पासवान, भोजीपुर में तीसरे पर रहे बहोरन लाल मौर्य और बुढ़ाना में पिछली बार चौथे स्थान पर रहे उमेश मलिक और श्रीनगर में मंजू त्यागी जैसे पार्टी नेताओं को दोबारा मौका मिला है।

यह भी पढ़ें: UP Election: सपा और बसपा का दलित प्रेम दिखावा : भाजपा

स्वामी प्रसाद मौर्य को झटका

बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य को पहली ही सूची में झटका लगा है। वह अपने कई चहेतों के लिए इन क्षेत्रों में दावेदारी कर रहे थे। चहेतों की बात तो दूर पिछली बार अलीगंज से बसपा के टिकट पर लड़ी उनकी पुत्री डॉ. संघमित्रा को भी मौका नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश चुनाव : लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं से मिल रहे मुलायम व अखिलेश

कल्याण सिंह के चहेतों को तरजीह

भाजपा ने कल्याण सिंह के चहेतों को भी खूब तरजीह दी है। कल्याण सिंह की बनाई जनक्रांति पार्टी से 2012 का चुनाव लडऩे वाले देवेन्द्र सिंह लोधी कासगंज, देवेन्द्र प्रताप सिंह अमापुर और वीरेन्द्र वर्मा मारहरा से टिकट पाने में कामयाब रहे। कल्याण के और भी कई समर्थकों को टिकट दिया गया है। भाजपा ने पूर्व सांसदों पर भी दांव लगाया है। पूर्व सांसद और क्रिकेटर रहे चेतन चौहान को नौगांव सादात, धौलाना से रमेश तोमर और मीरापुर में अवतार सिंह भड़ाना को मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में पार्टी ऑफिस के बाहर भिड़े मुलायम-अखिलेश समर्थक

क्रम - विधानसभा क्षेत्र - उम्मीदवार

1. बेहट - महावीर राणा

2. नकुड़ - धर्म सिंह सैनी

3. सहारनपुर नगर - राजीव गुंबर

4. सहारनपुर - मनोज चौधरी

5. देवबंद - बृजेश सिंह

6. रामपुर मनिहारन सु. -देवेन्द्र निम

7. गंगोह - प्रदीप चौधरी

8. थाना भवन - सुरेश राणा

9. शामली - तेजेन्द्र निर्वाल

10. बुढ़ाना - उमेश मलिक

11. चरथावल - विजय कश्यप

12. पुरकारी सु. - प्रमोद ऊंटवाल

13. मुजफ्फरनगर - कपिलदेव अग्रवाल

14. खतौली - विक्रम सैनी

15. मीरापुर - अवतार सिंह भड़ाना

16. नजीबाबाद - राजीव अग्रवाल

17. नगीना सु. - ओमवती

18. धामपुर - अशोक राणा

19. नहटौर सु - ओम कुमार

20. बिजनौर - शुचि मौसम चौधरी

21. चांदपुर - कमलेश सैनी

22. नूरपुर - लोकेन्द्र सिंह चौहान

23. कांठ - राजेश कुमार चुन्नू

24. ठाकुरद्वारा - राजपाल सिंह चौहान

25. मुरादाबाद ग्रामीण - हरिओम शर्मा

26. मुरादाबाद नगर - रितेश गुप्ता

27. कुंदरकी - रामवीर सिंह

28. बिलारी - सुरेश सैनी

29. चंदौसी सु. - गुलाब देवी

30. असमौली - नरेंद्र सिंह

31. संभल - डॉ. अरविंद गुप्ता

32. स्वार - लक्ष्मी सैनी

33. चमरौवा - मोहन लोधी

34. विलासपुर - बलदेव अलख

35. रामपुर - शिवबहादुर सक्सेना

36. मिलख सु- राजबाला

37. धनौरा सु - राजीव तरारा

38. नौगांव सादात - चेतन चौहान

39. अमरोहा - डॉ. केएस सैनी

40. हसनपुर - चंद्रपाल खडगवंशी

41. सिवालखास - जितेन्द्र सतवई

42. सरधना - संगीत सोम

43. हस्तिनापुर सु- दिनेश खटिक

44. किठौर - सत्यवीर त्यागी

45. मेरठ - लक्ष्मीकांत वाजपेयी

46. मेरठ दक्षिण - सोमेन्द्र तोमर

47. छपरौली - सत्येन्द्र तगाना

48. बड़ौत - केपी मलिक

49. बागपत - योगेश धामा

50. लोनी - नंदकिशोर खटाना

51. मुरादनगर - अजीतपाल त्यागी

52. गाजियाबाद - अतुल गर्ग

53. मोदीनगर - डॉ. मंजू सिवाच

54. धौलाना - रमेश तोमर

55. हापुड़ सु- विजयपाल आढ़ती

56. गढ़मुक्तेश्वर - कमल मलिक

57. दादरी - तेजपाल नागर

58. जेवर - धीरेन्द्र सिंह

59. सिकंदराबाद - विमला सोलंकी

60. बुलंदशहर - वीरेन्द्र सिंह सिरोही

61. स्याना - देवेन्द्र सिंह लोधी

62. अनूपशहर - संजय शर्मा

63. शिकारपुर - अनिल शर्मा

64. खुर्जा सु- विजेन्द्र खटिक

65. खैर सु - अनूप बाल्मिकी

66. बरौली - दलवीर सिंह

67. अतरौली - संदीप सिंह

68. छर्रा - रवीन्द्र पाल

69. कोल - अनिल पाराशर

70. अलीगढ़ - संजीव राजा

71. इगलास सु - राजवीर दिलेर

72. हाथरस सु - हरिशंकर माहौर

73. सादाबाद - प्रीति चौधरी

74. सिकंदराराऊ - वीरेन्द्र राना

75. छाता - लक्ष्मीनारायण चौधरी

76. मांट - संजय शर्मा

77. गोवद्र्धन - काङ्क्षरदा सिंह

78. मथुरा - श्रीकांत शर्मा

79. बलदेव सु - पूरन प्रकाश

80. एत्मादपुर - रामप्रताप चौहान

81. आगरा कैंट सु - डॉ. जीएस धर्मेश

82. आगरा दक्षिण - योगेन्द्र उपाध्याय

83. आगरा उत्तर - जगन प्रसाद गर्ग

84. आगरा ग्रामीण - हेमलता दिवाकर

85. फतेहपुर सीकरी - उदयभान सिंह

86. खैरागढ़ - महेश गोयल

87. फतेहाबाद - जितेन्द्र वर्मा

88. बाह - रानी पक्षालिका सिंह

89. टुंडला सु - एसपी बघेल

90. जसराना - रामगोपाल पप्पू

91. फीरोजाबाद - मनीष असीजा

92. शिकोहाबाद - डॉ. मुकेश वर्मा

93. सिरसागंज - जयवीर सिंह

94. कासगंज - देवेन्द्र सिंह लोधी

95. अमापुर - देवेन्द्र प्रताप सिंह

96. पटियाली - ममतेश शाक्य

97. अलीगंज - सत्यपाल सिंह राठौर

98. एटा - विपिन वर्मा डेविड

99. मारहरा - वीरेन्द्र वर्मा

100. जलेसर सु - संजीव दिवाकर

101. गुन्नौर - अजीत राजू यादव

102. बिसौली सु- कुशाग्र सागर

103. बदायूं - महेश गुप्ता

104. शेखूपुर - धर्मेन्द्र शाक्य

105. बहेड़ी - छत्रपाल गंगवार

106. मीरगंज - डा. डीसी वर्मा

107. भोजीपुर - बहोरनलाल मौर्य

108. नवाबगंज - केसर सिंह

109. फरीदपुर सु- श्यामबिहारी

110. बिरथीचैनपुर - राजेश कुमार मिश्रा

111. बरेली - डॉ. अरुण सक्सेना

112. बरेली कैंट - राजेश अग्रवाल

113. आंवला - धर्मपाल सिंह

114. पीलीभीत - संजय गंगवार

115. बरखेरा - किशनलाल राजपूत

116. पूरनपुर सु - बाबूराम पासवान

117. बीसलपुर - रामशरण वर्मा

118. कटरा - वीर विक्रम सिंह

119. जलालाबाद - मनोज कश्यप

120. तिलहर - रोशन लाल वर्मा

121. पुवायां सु - चेतराम पासी

122. शाहजहांपुर - सुरेश खन्ना

123. ददरौल - मानवेन्द्र सिंह

124. पलिया - रोमी साहनी

125. निघासन - रामकुमार वर्मा

126. गोला गोकर्णनाथ - अरविन्द गिरी

127. श्रीनगर सु - मंजू त्यागी

128. धौरहरा - बाला प्रसाद अवस्थी

129. लखीमपुर - योगेश वर्मा

130. कस्ता सु - सौरभ सिंह सोनू

131. मोहम्मदी - लोकेन्द्र प्रताप सिंह

132. उन्नाव - पंकज गुप्ता

133. गोविंदनगर - सत्यदेव पचौरी

134. आर्यनगर - सलिल विश्नोई

135. कानपुर कैंट - रघुनंदन भदौरिया

136. महराजपुर - सतीश महाना

137. झांसी नगर - रवि शर्मा

138. फतेहपुर - विक्रम सिंह

139. खागा सु - कृष्णा पासवान

140. रुदौली - रामचंद्र यादव

141. कैसरगंज - मुकुट बिहारी वर्मा

142. कटरा बाजार - बावन सिंह

143. बांसी - जयप्रताप सिंह

144. गोरखपुर शहर - डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल

145. खजनी सु - संत प्रसाद

146. फाजिलनगर - गंगा सिंह कुशवाहा

147. देवरिया - जनमेजय सिंह

148. फेफना - उपेन्द्र तिवारी

149. मुंगरा बादशाहपुर - सीमा द्विवेदी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.