विरोधियों की नजर में कुछ ऐसी रही लालू की परिवर्तन रैली
जदयू सांसद रंजन प्रसाद यादव ने कहा कि लालू प्रसाद को पहले अपने आप में परिवर्तन लाना चाहिए। उनकी कार्य शैली व व्यवहार में तो कोई परिवर्तन नहीं आया है। वह लाख कोशिश कर लें इस जिंदगी में सत्ता में नहीं आएंगे। उनको जिन कारणों से त्रस्त होकर जनता ने सत्ता से हटाया था। उसको किसी ने भुलाया नहीं है। वे कारण आज
जागरण ब्यूरो, पटना। जदयू सांसद रंजन प्रसाद यादव ने कहा कि लालू प्रसाद को पहले अपने आप में परिवर्तन लाना चाहिए। उनकी कार्य शैली व व्यवहार में तो कोई परिवर्तन नहीं आया है। वह लाख कोशिश कर लें इस जिंदगी में सत्ता में नहीं आएंगे। उनको जिन कारणों से त्रस्त होकर जनता ने सत्ता से हटाया था। उसको किसी ने भुलाया नहीं है। वे कारण आज भी मौजूद हैं। लालू को विकास से कोई मतलब नहीं है। भाषा व बोली में कोई सुधार नहीं हुआ है।
बुरी तरह विफल रही रैली
भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय जनता की परिवर्तन रैली को सुपर फ्लाप करार दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि रैली का मकसद राजद लीडरशिप में बदलाव था। रैली पूरी तरह उद्देश्यहीन थी और यह कोई भी संदेश देने में विफल रही। पांडेय ने कहा कि दरअसल लालू प्रसाद के पास कोई एजेंडा है ही नहीं। परिवर्तन रैली का मकसद पार्टी की लीडरशिप में बदलाव से था। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को किनारे कर बेटों को आगे किया गया है। वहीं पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा कि लालू प्रसाद ने परिवर्तन रैली की सफलता को लेकर पूरे प्रदेश में यात्रा की थी। लेकिन रैली में आए लोगों की संख्या से साफ हो गया कि लोगों ने लालू के आह्वान को ठुकरा दिया है।
जेडीयू ने भी परिवर्तन रैली को सुपर फ्लॉप बताया। जेडीयू नेता डॉ. भीम सिंह ने कहा कि दरअसल यह माफी मांग रैली रही है। लेफ्ट ने भी लालू को मूल मुद्दा से भटका हुआ बताया।
कांग्रेस ने भी रैली को सुपर फ्लॉप बताते हुए कहा कि अब लालू के दिन बदलने वाले नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि लालू की अब सत्ता में वापसी संभव नहीं है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर