पत्नी ने ली पति की जान, लगाया था अफेयर का आरोप
किसी भी स्टाफ से बात करने पर अफेयर का लगता था आरोप, मजबूरन पत्नी ने किया पति का कत्ल।
जयपुर। बार-बार अफेयर का झूठा आरोप लगाए जाने और मार-पीट से तंग आकर बारन जिले में बुधवार रात सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एक नर्स ने पति का कत्ल कर दिया। गिरफ्तारी के बाद भी महिला ने किसी तरह का अफसोस नहीं दिखाया और पुलिस को बताया कि यदि वह यह काम नहीं करती तो अब तक पति ने उसका कत्ल कर दिया होता।
उसने पुलिस को बताया, वर्किंग होने की वजह से उसे पुरुषों से मिलना होता है, विशेष रूप से सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के पुरुष कर्मचारियों से। उसका पति हमेशा इन कर्मचारियों के साथ अफेयर होने का इल्जाम लगाता था। वह उनके साथ लड़ाई करता था और कभी कभीतो हिंसक हो जाता था। जिले के दादा इलाके में यह घटना हुई। रात को भागवती देवी का अपने पति से झगड़ा हुआ।
पिता ने पुत्र के सीने में उतारा खंजर, जानिये क्यों...
पुलिस ने कहा, ‘मदद की पुकार सुन पड़ोसी उसके घर पहुंचे और देखा भागवती देवी का 35 वर्षीय पति राजवीर खून से लथपथ वहां पड़ा था। पड़ोसियों ने राजवीर के भाई को इसकी सूचना दी।‘
पति के ममेरे भाई से शारीरिक संबंध बनाने वाली पत्नी ने की ऐसी करतूत