Move to Jagran APP

नगर निगम चुनाव में भाजपा की राह आसान करने आएंगे एनआरआइ

सोशल मीडिया पर भी भाजपा के पक्ष में चलाएंगे मुहिम, अमेरिका व खाड़ी देशों से दिल्ली आकर करेंगे प्रचार..

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Wed, 29 Mar 2017 08:53 PM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2017 01:54 AM (IST)
नगर निगम चुनाव में भाजपा की राह आसान करने आएंगे एनआरआइ
नगर निगम चुनाव में भाजपा की राह आसान करने आएंगे एनआरआइ

संतोष कुमार सिंह, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के एनआरआइ (अप्रवासी भारतीय) मंत्र को अब भाजपा भी अपनाने जा रही है। दरअसल, इस नगर निगम चुनाव में हैट्रिक लगाने के लिए पार्टी दिल्ली की गलियों में अपने एनआरआइ समर्थकों को उतारने का फैसला किया है। वे न सिर्फ लोगों के बीच जाकर भाजपा के लिए वोट मांगेंगे बल्कि सोशल मीडिया पर भी आप के खिलाफ और भाजपा के समर्थन में अभियान चलाएंगे। इसके साथ ही अमेरिका व अन्य देशों से मतदाताओं को फोन भी करेंगे।

loksabha election banner

अमेरिका सहित कई देशों में रह रहे भारतीयों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद लोकप्रिय हैं। इसलिए भाजपा चुनाव प्रचार में उन लोगों की भी सहायता लेगी। दिल्ली भाजपा चुनाव (सोशल मीडिया) कमेटी के सदस्य खेमचंद इन दिनों अमेरिका में हैं। वे वहां रहने वाले भारतीयों को दिल्ली की आप सरकार की नाकामियों को बताकर उन्हें भाजपा के साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। 25 मार्च को भाजपा के शिकागो चैप्टर की ओर से एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। इसी तरह से खाड़ी देशों में रहने वाले कई भारतीय जो आप के समर्थक थे अब भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। वे भी दिल्ली आकर आप के खिलाफ प्रचार करेंगे।

भाजपा नेताओं का कहना है कि वर्ष 2013 व 2015 के विधानसभा चुनाव में आप के पक्ष में खड़े होने वाले एनआरआइ अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिस उम्मीद से उन्होंने अरविंद केजरीवाल को समर्थन दिया था वह पूरी नहीं हुई है। उन्हें उम्मीद थी कि केजरीवाल दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाने के साथ ही देश में एक साफ सुथरी राजनीति का विकल्प देंगे। लेकिन वे दिल्ली का विकास करने के बजाय केंद्र से टकराव की राजनीति कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर भी वे मोदी की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे और लोगों को बताएंगे कि आप सरकार विफल रही है। जनसंपर्क अभियान के जरिये ये लोग मोदी की नीतियों की वजह से विदेश में भारत का सम्मान बढ़ने की भी बात लोगों तक पहुंचाएंगे।

यह भी पढ़ेंः एक देश-एक टैक्स पर आठ घंटे से ज्यादा चली बहस, लोकसभा में जीएसटी पारित

यह भी पढ़ेंः राज्यों और शराब विक्रेताओं की अदालत से गुहार, आदेश में हो संशोधन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.