केरल के उद्योगपति की बेटी की शाही शादी आज, तैयारियों में 55 करोड़ खर्च
आज यहां कोलम के आश्रम मैदान में होने वाली शादी जल्द ही सुर्खियां बनने वाली है। ये विवाह केरल के एन.आर.आई उद्योगपति बी रवि पिल्लई की बेटी का है। इसमें कई देशों के राजपरिवार शिरकत करेंगे। साथ ही लगेगा तमाम कंपनियों के सीईओ का जमावड़ा। इस शाही शादी की तैयारियों
तिरुअनंतपुरम। आज यहां कोलम के आश्रम मैदान में होने वाली शादी जल्द ही सुर्खियां बनने वाली है। ये विवाह केरल के एन.आर.आई उद्योगपति बी रवि पिल्लई की बेटी का है। इसमें कई देशों के राजपरिवार शिरकत करेंगे। साथ ही लगेगा तमाम कंपनियों के सीईओ का जमावड़ा। इस शाही शादी की तैयारियों में 55 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए गए हैं।
पिल्लई केरल के शीर्ष उद्योगपति हैं। उनका उद्योग समूह करीब 14 हजार करोड़ रुपए का है। शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसमें बड़े पैमाने पर धन खर्च होने की संभावना है। हालांकि पिल्लई ने इस बारे में ज्यादा कुछ कहने से मना कर दिया। अलबत्ता ये जरूर कहा कि वो केवल शादी पर ही खर्च नहीं कर रहे हैं बल्कि इस मौके पर समाजसेवा भी करेंगे। राज्य के सभी कैंसररोगियों के लिए वह दस करोड़ रुपए से मदद करेंगे।
शादी इस मामले में भी अलग होगी कि इसमें मेहमान एक हफ्ते पहले ही आ जाएंगे। फिर उनका तरह तरह से सत्कार किया जाएगा। सभी केरल में पर्यटन का आनंद लेंगे। साथ ही केरल के जाने माने कलाकार रोज उनके सामने रंगारंग प्रोग्राम की प्रस्तुति भी देंगे। इस शादी में लगभग दस हजार मेहमानों के शामिल होने की संभावना है।