नोयोनीता बनीं मिस दिवा यूनिवर्स
बेंगलुर की नोयोनीता लोध रविवार रात यामहा फैसिनो मिस दिवा यूनिवर्स 2014 चुनी गई। उन्होंने यह खिताब देश भर से आई 14 अंतिम प्रतियोगियों को पछाड़ कर जीता है। 21 वषर्षीय नोयोनीता अब अमेरिका के मियामी में 25 जनवरी, 2015 को होने वाली मिस यूनिवर्स सौंदर्य स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। दिल्ली की अलंकृता सहाय यामाहा
मुंबई। बेंगलुर की नोयोनीता लोध रविवार रात यामहा फैसिनो मिस दिवा यूनिवर्स 2014 चुनी गई। उन्होंने यह खिताब देश भर से आई 14 अंतिम प्रतियोगियों को पछाड़ कर जीता है।
21 वषर्षीय नोयोनीता अब अमेरिका के मियामी में 25 जनवरी, 2015 को होने वाली मिस यूनिवर्स सौंदर्य स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
दिल्ली की अलंकृता सहाय यामाहा फैसिनो मिस दिवा यूनिवर्स 2014 की फर्स्ट रन-अप और बेंगलुर की ही आशा भट्ट सेकंड रन-अप चुनी गई।
पढ़ें: पूजा बनी मिस गूंज