गांधी परिवारों के बीच कोई लड़ाई नहीं: मेनका
प्रियंका वाड्रा गांधी और चचेरे भाई वरुण गांधी के बीच तीखे वाकयुद्ध के एक दिन बाद भाजपा नेता मेनका गांधी ने रिश्तों में आई तल्खी को ठंडा करते हुए कहा न तो गांधी परिवार में कोई लड़ाई नहीं है न भाई-बहन में कोई विवाद। वह अपना चुनाव लड़ रहे हैं, हम अपना।
नई दिल्ली। प्रियंका वाड्रा गांधी और चचेरे भाई वरुण गांधी के बीच तीखे वाकयुद्ध के एक दिन बाद भाजपा नेता मेनका गांधी ने रिश्तों में आई तल्खी को ठंडा करते हुए कहा न तो गांधी परिवार में कोई लड़ाई नहीं है न भाई-बहन में कोई विवाद। वह अपना चुनाव लड़ रहे हैं, हम अपना।
एक दिन पहले ही प्रियंका गांधी ने वरुण पर परिवार के साथ विश्वासघात का आरोप लगाया था। बदले में वरुण और मेनका गांधी ने तीखा जवाबी हमला किया था। उन्होंने बुधवार को कहा कि हममें कोई परिवारिक कलह नहीं है। उनका बेटा उसी तरह चुनाव लड़ रहा है जिस तरह उनकी कांग्रेस।
मेनका ने कहा, 'उनका बेटा भी पिता की ही राजनीति के मैदान आना चाहता था। वहीं से चुनाव लड़ना चाहता था, जहां से उसके पिता का वास्ता था। मैं उसकी तारीफ करती हूं कि उसने कठिन क्षेत्र चुना है।'
भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें कोई अंदाज नहीं कि ये वाकयुद्ध कैसे छिड़ा और कैसे खत्म होगा। वो अपना चुनाव लड़ रहे हैं और मेरा बेटा अपना।
ये पूछने पर कि क्या इसे संजय गांधी की विरासत माना जाए, उन्होंने जवाब में कहा, 'मुझे अपने बेटे और पति पर गर्व है और मैं इस बात पर खुश हूं कि उनका बेटा उसी संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में है, जो उसके पिता का था।'
उन्होंने ये भी कहा कि हम किसी विरासत पर दावा नहीं कर रहे। मेनका ने कहा कि उन्होंने लोगों की प्रतिक्रिया देखने के लिए वरुण के संसदीय क्षेत्र का दौरा भी किया।