नितिन गडकरी ने गोद लिया पचगांव
सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर का पचगांव गांव गोद लिया है। नागपुर सिटी से करीब पंद्रह किमी दूर उमरेर ताल्लुक में स्थित इस गांव में कल गडकरी का गांव के मुखिया और अन्य लोगों द्वारा जबरदस्त स्वागत किया
नागपुर। सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर का पचगांव गांव गोद लिया है। नागपुर सिटी से करीब पंद्रह किमी दूर उमरेर ताल्लुक में स्थित इस गांव में कल गडकरी का गांव के मुखिया और अन्य लोगों द्वारा जबरदस्त स्वागत किया गया। इस दौरान गडकरी ने कहा कि उन्हें इस गांव में भौतिक रूप से ही नहीं बल्कि सामाजिक तौर पर भी बदलाव लाना है।
उन्होंने गांव की औरतों से इस दिशा में आगे बढ़ने के साथ-साथ गांव को शराब रहित बनाने में मदद करने की भी अपील की। उन्होंने जो गांव गोद लिया है उसकी कुल जनसंख्या करीब 4923 है। इसमें 2543 महिलाएं हैं। गांव में करीब 761 घर हैं जिनमें से 454 में टायलेट की भी व्यवस्था है। इस गांव के करीब 488 लोग ओबीसी, 186 अनुसूचित जाति और 92 अनुसूचित जनजाति से संबंधित हैं।
इस गांव की आजिविका का मुख्य आधार कपास, फूलगोभी और सब्जी का उत्पादन करना है। गडकरी के पीआरओ के मुताबिक केंद्रीय मंत्री इस दौरान यहां के लोगों के लिए गांव में कोल्ड स्टोरेज की भी व्यवस्था करवाएंगे।