दिल्ली के चुनावी दंगल में केवल 19 महिला प्रत्याशी
महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा का दंभ भरने वाले राजनीतिक दल दिल्ली के चुनाव में जहां इस बात को मुद्दा बना रहे हैं। वहीं दिल्ली के चुनाव में महिला प्रत्याशी उतारने के मामले में वे काफी पीछे दिखाई दे रहे हैं।
नई दिल्ली। महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा का दंभ भरने वाले राजनीतिक दल दिल्ली के चुनाव में जहां इस बात को मुद्दा बना रहे हैं। वहीं दिल्ली के चुनाव में महिला प्रत्याशी उतारने के मामले में वे काफी पीछे दिखाई दे रहे हैं।
दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की ओर से केवल 19 महिला उम्मीदवार उतारे हैं।
भाजपा ने सर्वाधिक आठ महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है जिसमें उसकी मुख्यमंत्री पद की दावेदार किरण बेदी शामिल हैं जो कृष्णा नगर सीट से उम्मीदवार हैं।
पढ़ेंः नारों से नहीं, संघर्ष और समर्पण से चलता है देशः सोनिया गांधी