कमजोर पड़ा नीलोफर, खतरा हुआ कम
गुजरात के तटीय इलाकों में रहने वालों के लिए बड़ी राहत वाली खबर यह है कि नीलोफर नामक चक्रवात तूफान कमजोर होकर शुक्रवार को ...
अहमदाबाद। गुजरात के तटीय इलाकों में रहने वालों के लिए बड़ी राहत वाली खबर यह है कि नीलोफर नामक चक्रवात तूफान कमजोर होकर शुक्रवार को कच्छ में नलिया तट के नजदीक टकराएगा। यह अरब सागर से बेहद शक्तिशाली चक्रवात के रूप में उठा था।
राज्य मौसम विभाग के अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि पिछले छह घंटे के दौरान जब यह समुद्र के अंदर आगे बढ़ा तो कमजोर पड़ गया। अब इसके 31 अक्टूबर की शाम को कच्छ के नलिया और अन्य हिस्सों से कम तीव्रता के साथ टकराने की उम्मीद है। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, नीलोफर पिछले छह घंटे में पूर्व-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ा है। इसके चलते राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बारिश हो सकती है।
पाकिस्तान में 50 हजार लोग हटाए जाएंगे
कराची। पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया कि नीलोफर के चलते दक्षिणी तटीय इलाकों से 50 हजार लोगों को हटाने की योजना बनाई गई है। तूफान 14 किमी प्रति घंटा की गति से सिंध प्रांत की तरफ बढ़ रहा है।