शर्मसार दिल्ली, चलती कार में विदेशी युवती से गैंगरेप, सड़क पर फेंका
मयूर विहार फेज वन इलाके में चार युवकों ने 30 वर्षीय विदेशी युवती से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। उसे चिल्ला बॉर्डर स्थित टोल प्लाजा के पास कार से फेंक कर आरोपी फरार हो गए। टोलकर्मियों की मदद से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवती
पूर्वी दिल्ली, जागरण संवाददाता। मयूर विहार फेज वन इलाके में चार युवकों ने 30 वर्षीय विदेशी युवती से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। उसे चिल्ला बॉर्डर स्थित टोल प्लाजा के पास कार से फेंक कर आरोपी फरार हो गए। टोलकर्मियों की मदद से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गईं। युवती से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार हुंडई एसेंट को बरामद कर लिया है। आरोपियों की पहचान राकेश, दीपक, सन्नी और जॉनसन के रूप में हुई है। जब्त कार जॉनसन की है। युवती चार आरोपियों में से तीन को पहले से जानती थी।
पुलिस के मुताबिक पीडि़ता अफ्रीकन मूल की है। वह कुछ समय पहले टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। उसने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह बृहस्पतिवार रात दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर स्थित एक फार्म हाउस से घर लौट रही थी। वहां से वह ऑटो रिक्शा से साकेत पीवीआर तक पहुंची। यहां से वह घर जाने के लिए दूसरी सवारी का इंतजार कर रही थी, तभी अचानक कार से चारों आरोपी पहुंचे और उसे घर छोडऩे की पेशकश की। उसने पेशकश स्वीकार कर ली। पीडि़ता ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि आरोपियों ने चलती कार में उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वे कार को दक्षिणी दिल्जह के इलाकों में घुमाते रहे। इस बीच उसने शोर भी मचाया, लेकिन आरोपियों ने उसका मुंह कपड़े से बांध दिया। इसके बाद रिंग रोड व डीएनडी होते हुए आरोपी उसे मयूर विहार इलाके की ओर लेकर आ गए और चिल्ला टोल प्लॉजा के पास स्थित पुलिस पिकेट से कुछ दूरी पर चलती कार से धक्का दे दिया। पुलिस के मुताबिक वारदात की सूचना टोल कर्मचारियों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवती को अस्पताल ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद जब युवती की स्थिति थोड़ी ठीक हुई तो पुलिस को बयान लेने में उसे भाषाई दिक्कत हुई। इससे पुलिस को अनुवादक की मदद लेनी पड़ी है। पीडि़ता के बयान के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक पीडि़त युवती ने उन्हें जॉनसन नामक युवक का मोबाइल नंबर दिया। इसके जरिये पुलिस मयूर विहार फेज एक स्थित जनता फ्लैट से उसे दबोचने में कामयाब रही। तीन आरोपियों को बाद में दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि युवकों ने महिला को कार से फेंकने की बात से इन्कार किया है। युवकों का कहना है कि महिला स्वेच्छा से उनके साथ आई थी और किसी बात पर विवाद होने की वजह से वह खुद ही चलती कार से कूद गई थी। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस उन जगहों की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है जहां से आरोपी कार लेकर गए थे।
* 19 फरवरी, 2015: मयूर विहार में कीनिया की युवती को कार में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म।
* 15 जनवरी, 2014: दानिश महिला से पहाडग़ंज में दुष्कर्म और लूटपाट।
* 8 जनवरी, 2014: पोलैंड की महिला से चलती कार में चालक ने किया दुष्कर्म।
* 6 फरवरी, 2013: हौजखास में बेल्जियम की युवती से दोस्त ने किया दुष्कर्म।
* 8 जुलाई 2012: मजनूं का टीला इलाके में रशियन महिला से दुष्कर्म।
पढ़े: लोनावाला के होटल में 7 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या31 हजार लो और भूल जाओ हुआ था सामूहिक दुष्कर्म