'आप' ने किया संगठन का विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) ने पूरे देश में संगठन को मजबूत करने के लिए अपने नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। मिशन विस्तार के तहत पार्टी नेता संजय सिंह को पंजाब, हिमाचल व उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंपा गया है।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने पूरे देश में संगठन को मजबूत करने के लिए अपने नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। मिशन विस्तार के तहत पार्टी नेता संजय सिंह को पंजाब, हिमाचल व उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंपा गया है।
कुमार विश्वास को एनआरआइ, फंडिंग व प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है। आशुतोष को समन्वय व राष्ट्रीय संयोजक के सचिवालय, पंकज गुप्ता को प्रशासन, कर्नाटक, गोवा व महाराष्ट्र, आशीष तलवार को सभी फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन, मीरा सान्याल को पॉलिसी रिसर्च, हबंग पायेंग को असम, मिजोरम, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है।
सह प्रभारी (स्वतंत्र प्रभार) एचएस फुल्का को कानूनी, दिलीप पांडे को संचार, दीपक वाजपेयी को समन्वय व मीडिया, दुर्गेश पाठक को संगठन को बेहतर करने, किरण वीसा को ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सोमनाथ भारती को केरला, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अंडमान निकोबार द्वीप, लक्ष्यद्वीप व पांडिचेरी, संजीव झा को बिहार व झारखंड, नितिन त्यागी को राजस्थान, विवेक यादव को उत्तराखंड, विजय नायर को गुजरात, दमन, दीव, दादर और नागर हवेली, नरेश बाल्यान को हरियाणा, सोमदत्त को मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ का जिम्मा सौंपा गया है।
पढ़ेंः विश्वास के मसले पर महिला आयोग में फूट
विश्वास ने पत्रकारों से पूछा, आपके घर में बहन बेटी नहीं है क्या?