Move to Jagran APP

रिकॉर्ड वृद्धि के बाद नए मामलों में आई कमी, चार राज्यों में हालात बेकाबू; जानें सभी राज्यों के हालात

उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या साढ़े छह हजार को पार कर 6541 (एक्टिव 2606)पर पहुंच गई है। सोमवार को राज्य में 273 नए मामले सामने आए।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 09:57 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 07:39 AM (IST)
रिकॉर्ड वृद्धि के बाद नए मामलों में आई कमी, चार राज्यों में हालात बेकाबू; जानें सभी राज्यों के हालात
रिकॉर्ड वृद्धि के बाद नए मामलों में आई कमी, चार राज्यों में हालात बेकाबू; जानें सभी राज्यों के हालात

नई दिल्ली, जेएनएन। लॉकडाउन की शर्तो में छूट और आवागमन की सुविधाओं की सीमित बहाली के बुरे नतीजे सामने आने लगे हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों में न सिर्फ संक्रमण तेजी से फैल रहा है, बल्कि नगालैंड जैसे राज्य जो अभी तक ग्रीन जोन में थे वहां भी संक्रमित मिलने लगे हैं। चेन्नई से लौटे तीन लोगों को नगालैंड में संक्रमित पाया गया है। हालांकि, महाराष्ट्र के साथ ही पूरे देश में पिछले दिनों के मुकाबले सोमवार को कम मामले सामने आए। मरने वालों की संख्या चार हजार को पार कर गई है। अब तक करीब 60 हजार लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

loksabha election banner

हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले चौबीस घंटे में 6,977 नए मामले मिले हैं और 154 लोगों की मौत हो गई है। मंत्रालय के मुताबिक अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 1,38,845 हो गई है, जिसमें से 77 हजार ही एक्टिव केस हैं। 4,021 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय व अन्य स्रोतों से मिले आंकड़ों में अंतर का कारण राज्यों से केंद्रीय एजेंसी को आंकड़े मिलने में होने वाली देरी है। इसके अलावा कई एजेंसियां राज्यों से सीधे आंकड़े जुटाती हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में एक दिन पहले की देर रात तक के मामले शामिल होते हैं।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मिली खबरों के मुताबिक सोमवार को 5,576 को नए मामले सामने आए हैं। शनिवार और रविवार को छह हजार से ज्यादा नए मामले मिले थे। सोमवार को भी 131 लोगों की मौत हुई, जिसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 60, गुजरात में 30, दिल्ली में 15, तमिलनाडु में सात, बंगाल में छह, उत्तर प्रदेश में चार, मध्य प्रदेश में तीन, जम्मू-कश्मीर व हिमाचल में दो-दो और हरियाणा व उत्तराखंड में एक-एक मौत शामिल है।

चार राज्यों में हालात बेकाबू

महाराष्ट्र, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, गुजरात और तमिलनाडु में हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे। महाराष्ट्र में पिछले तीन दिनों की तुलना में सोमवार को नए मामलों कुछ कम जरूर मिले, लेकिन दो हजार से ज्यादा नए मामलों को मिलने का सिलसिला जारी रहा। महाराष्ट्र में 2,436 नए मामले सामने आए और संक्रमितों का आंकड़ा 52,667 पर पहुंच गया। 635 नए केस के साथ दिल्ली में 14,053 (एक्टिव 7006), तमिलनाडु में 805 नए मामलों के साथ 17,082 और गुजरात में 405 नए मामलों के साथ अब तक सामने आए संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,468 हो गई है।

उत्तर प्रदेश में साढ़े छह हजार के पार संक्रमित

उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या साढ़े छह हजार को पार कर 6,541 (एक्टिव 2,606)पर पहुंच गई है। सोमवार को राज्य में 273 नए मामले सामने आए। राजस्थान में 145, हरियाणा में 25 नए केस मिले हैं और दोनों राज्यों में मरीजों की संख्या बढ़कर क्रमश: 7,173 (एक्टिव 3,150) और 1,210 (एक्टिव 395) हो गई है। इसी तरह बंगाल में 149 व बिहार में 69 नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा क्रमश: 3,186 (एक्टिव 2,124) और 2,643 पर पहुंच गया है।

मध्य प्रदेश ने बढ़ाई उम्मीद

मध्य प्रदेश में हालात अब कुछ नियंत्रण में लग रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से राज्य में लगातार मामले बढ़ रहे थे, जिनमें अब गिरावट देखी जा ही है। सोमवार को 60 नए मामले सामने आए। अब तक राज्य में 6,782 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं, लेकिन एक्टिव मरीजों की संख्या आधे से भी कम 3,355 ही है।

असम में तेजी से बढ़ रहे मामले

असम में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विश्व सरमा का कहना है कि बाहर से आने वाले लोगों के चलते मामले बढ़े रहे हैं। सोमवार को 74 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 466 हो गई है। त्रिपुरा भी तीन और मणिपुर में दो नए केस मिले हैं। पूर्वोत्तर के इन राज्यों में असम को छोड़कर ज्यादातर कोरोना मुक्त थे।

देश में कुल संक्रमित

राज्य                          संक्रमित

महाराष्ट्र -                    52,667

तमिलनाडु -                17,082

गुजरात -                    14,468

दिल्ली -                      14,053

राजस्थान -                   7,173

मध्य प्रदेश -                 6,783

उत्तर प्रदेश -                6,541

बंगाल -                       3,816

आंध्र प्रदेश -                 2,886

बिहार -                        2,643

पंजाब -                        2,162

कर्नाटक -                     2,182

तेलंगाना -                     1,854

जम्मू-कश्मीर -              1,668

ओडिशा -                     1,438

हरियाणा -                     1,210

केरल -                          896

झारखंड -                       466

असम -                          378

उत्तराखंड -                    334

छत्तीसगढ़ -                    292

चंडीगढ़ -                       238

हिमाचल प्रदेश -              218

त्रिपुरा -                          194

गोवा -                             66

लद्दाख -                          52

मणिपुर -                         34

अंडमान-निकोबार -          33

पुडुचेरी -                        32

मेघालय -                       13

नगालैंड -                         3

अरुणाचल -                     2

मिजोरम -                        1

सिक्किम -                       1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.