नेपाल ने पर्वतारोहियों से एवरेस्ट पर शिविर की सफाई का किया आग्रह
नेपाल ने पर्वतारोहियों से माउंट एवरेस्ट पर एक शिविर की सफाई में मदद का आग्रह किया है।
नई दिल्ली (जेएनएन)। नेपाल ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पर्वतारोहियों से एक शिविर की सफाई में मदद का आग्रह किया है। दो साल पहले हिमस्खलन में इस शिविर में 18 लोग मारे गए थे। तब से यह शिविर खाली पड़ा है। बता दें कि इस हिमालयी देश की आय का मुख्य स्त्रोत पर्यटन और पर्वतारोहण ही है।
साल 2015 में आए विनाशकारी भूकंप का इस पर बुरा प्रभाव पड़ा था। भूकंप में करीब नौ हजार लोग मारे गए थे। अब फिर से उसका यह कारोबार जोर पकड़ने लगा है। पर्यटन विभाग के अधिकारी दुर्गा दत्त ढकाल ने बताया कि पर्वतारोहियों के लिए 80 किलो की क्षमता वाले दस बैग शिविर संख्या दो पर पहुंचाए जाने हैं।
इस तरीके से बिना खर्च वहां से कचरा लाने में मदद मिल सकती है। यह शिविर समुद्र तल से 6,400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। हालांकि पिछले साल इस जगह से पर्वतारोही 16 टन कचरा हटा चुके हैं, लेकिन यह पता नहीं चल पा रहा है कि अभी कितना कचरा वहां मौजूद है।
यह भी पढ़ें: दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी पर लहराएगा तिरंगा, कंचनजंघा फतह के लिए निकलेंगे अर्जुन
यह भी पढ़ें: Exclusive : 13 साल की पूर्णा को पता ही नहीं था कि माउंट एवरेस्ट किस बला का नाम है