जिसे कहती थी भैया, उसी ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप
वह छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन अपराधियों पर हवस का भूत सवार था। तीनों ने छठी कक्षा में पढऩे वाली नाबालिग लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। लड़की ने बताया कि आरोपी गांव के ही हैं, जिन्हें वह भाई कहती थी।
नालंदा। वह छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन अपराधियों पर हवस का भूत सवार था। तीनों ने छठी कक्षा में पढऩे वाली नाबालिग लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। लड़की जब चीखती तो उसके मुंह को रूमाल से दबा देते। घंटों यह गंदा काम चला। फिर, लड़की को छोड़कर वे भाग गए। लड़की ने बताया कि आरोपी गांव के ही हैं, जिन्हें वह भाई कहती थी।
किसी तरह घर लौटी लड़की ने बीती रात घटना की एफआइआर दर्ज करा दी। तब से पुलिस आरोपियों को खोज रही है। घटना सिलाव थाना क्षेत्र के खंधा गांव में हुई।
अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार तीन युवकों ने नाबालिग लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के संबंध में पीडि़त लड़की ने रोते हुए बताया कि देर शाम घर लौटते समय सड़क पर बाइक सवार गांव के ही गौतम कुमार व अन्य दो लोगों ने उसे घेर लिया। वे उसे जबरन बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह पर ले गए। तीनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
आरोपी फरार, छापेमारी जारी
लड़की ने बताया कि इस दौरान युवकों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। दुष्कर्म के बाद युवक वहां से चले गए तो वह किसी तरह अपने घर पहुंची और मां से आपबीती सुनाई। इसके बाद सोमवार की रात महिला थाना में घटना की एफआइआर दर्ज की गई। थानाध्यक्ष मृदुला कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों की गिरफ्तार के लिए पुलिस रात से ही छापेमारी कर रही है। वे जल्द ही पुलिस के कब्जे में होंगे।