Move to Jagran APP

योजनाओं से हटाए जाएंगे नेहरू परिवार के नाम : नायडू

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने व्यक्ति पूजा को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। बुधवार को उन्होंने कहा कि व्यक्ति पूजा भाजपा नहीं कांग्रेस करती है। नेहरू परिवार के सदस्यों के नाम पर फिलहाल करीब 650 योजनाएं चल रही हैं। भाजपा के सत्ता में आने पर इन योजनाओं की समीक्षा कर नेहरू

By Edited By: Published: Thu, 17 Apr 2014 02:07 AM (IST)Updated: Thu, 17 Apr 2014 02:12 AM (IST)
योजनाओं से हटाए जाएंगे नेहरू परिवार के नाम : नायडू

पटना [जागरण ब्यूरो]। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने व्यक्ति पूजा को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। बुधवार को उन्होंने कहा कि व्यक्ति पूजा भाजपा नहीं कांग्रेस करती है। नेहरू परिवार के सदस्यों के नाम पर फिलहाल करीब 650 योजनाएं चल रही हैं। भाजपा के सत्ता में आने पर इन योजनाओं की समीक्षा कर नेहरू परिवार के सदस्यों के नाम हटाए जाएंगे। उन्होंने सोनिया व राहुल को 'नकली गांधी' बताया। कहा, इनका महात्मा गांधी से कोई संबंध नहीं है। लिहाजा उन्हें गांधी उपनाम इस्तेमाल करने का कोई हक नहीं है।

loksabha election banner

नायडू ने कहा कि हम देश में सुशासन व विकास चाहते हैं। भाजपा पर आरोप लगाने वाली कांग्रेस बताए कि सरदार बल्लभ भाई पटेल, जयप्रकाश नारायण, डॉ. राजेंद्र प्रसाद व मोरारजी भाई देसाई जैसे नेताओं के साथ उसका कैसा व्यवहार रहा? वह क्यों सिर्फ नेहरू परिवार पर केंद्रित है? उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से जदयू के अलग होने की बाबत कहा कि नीतीश कुमार ने ऐसा कर भयंकर गलती की। उनके इस गलत फैसले का भाजपा को बिहार में लाभ मिल रहा है।

पढ़ें : नीतीश का भाजपा से अलग होना बड़ी राजनीतिक भूल : नायडू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.