Move to Jagran APP

लगभग छह हजार भारतीय विदेशी जेलों में हैं कैद

सरकार ने गुरुवार को कहा कि लगभग छह हजार भारतीय विदेशी जेलों में बंद हैं जिसमें सबसे ज्यादा 1400 भारतीय सऊदी अरब की जेलों में हैं। राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में विदेश व प्रवासी भारतीय मामलों की मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि कुल 59

By Edited By: Published: Thu, 31 Jul 2014 07:05 PM (IST)Updated: Thu, 31 Jul 2014 07:05 PM (IST)
लगभग छह हजार भारतीय विदेशी जेलों में हैं कैद

नई दिल्ली। सरकार ने गुरुवार को कहा कि लगभग छह हजार भारतीय विदेशी जेलों में बंद हैं जिसमें सबसे ज्यादा 1400 भारतीय सऊदी अरब की जेलों में हैं।

loksabha election banner

राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में विदेश व प्रवासी भारतीय मामलों की मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि कुल 5986 भारतीय विदेशी जेलों में बंद हैं। उन्होंने कहा कि इनमें सबसे ज्यादा 1400 भारतीय सऊदी अरब, 985 संयुक्त अरब अमीरात, 430 ब्रिटेन, 377 नेपाल और 128 बांग्लादेश की जेलों में बंद हैं।

विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग के अनुसार संभवत: 291 भारतीय नागरिक पाकिस्तानी जेलों में हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार वहां मात्र 47 भारतीय कैदी ही हैं। इसके अलावा 249 भारतीय मछुआरों भी वहां बंद हैं।

इसके अलावा चीन में 115, इटली में 135, अमेरिका में 195, बहरीन में 86, कुवैत में 274, मलेशिया में 332, ओमान में 135 और म्यांमार में 73 भारतीय कैद हैं। साथ ही ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, साइप्रस, इजिप्ट, जर्मनी, ग्रीस, इंडोनेशिया, ईरान, मॉरीशस और डेनमार्क की जेलों में भारतीय बंद हैं।

पढ़ें : ईद से पहले ही मनी ईद, सऊदी जेल से छूटे 40 भारतीय

पढ़ें : भारत ने रिहा किए नौ पाकिस्तानी कैदी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.