राजग बहुमत के और करीब, 246 सीटों पर जीत का अनुमान
भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को इस लोकसभा चुनाव में 234 से 246 सीटें मिलने का अनुमान है। सीएनएन-आइबीएन और सीएसडीएस के चुनाव सर्वेक्षण में शुक्रवार को यह बात कही गई। इस बीच चुनाव आयोग ने सात से 12 मई को अंतिम चरण के मतदान के बीच किसी भी तरह के एग्जिट पोल (मतदान बाद का सर्वेक्षण
नई दिल्ली। भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को इस लोकसभा चुनाव में 234 से 246 सीटें मिलने का अनुमान है। सीएनएन-आइबीएन और सीएसडीएस के चुनाव सर्वेक्षण में शुक्रवार को यह बात कही गई। इस बीच चुनाव आयोग ने सात से 12 मई को अंतिम चरण के मतदान के बीच किसी भी तरह के एग्जिट पोल (मतदान बाद का सर्वेक्षण) के प्रकाशन और प्रसारण पर रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भी है जो लोकसभा चुनाव के साथ ही हो रहे हैं।
सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, अभी चुनाव होने पर कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) 111 से 123 सीटों के बीच सिमट जाएगा। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 116 सीटें मिली थीं। इस बार उसे 206 से 218 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस 206 सीटों से घटकर 94 से 106 सीटों के बीच सिमट जाएगी।
सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री पद के लिए देश भर में 44 फीसद लोगों ने नरेंद्र मोदी को पसंद किया है, जबकि 24 फीसद की पसंद राहुल गांधी हैं। नौ चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव का पहला चरण 10 अप्रैल से शुरू हो रहा है। मतगणना 16 मई को होगी।
पढ़ें : यूपी और राजस्थान में भाजपा को अधिकतम सीटें मिलने का अनुमान