Move to Jagran APP

झारखंड में नक्सली हमला, पांच जवान शहीद

गुमला [जागरण संवाददाता]। झारखंड में गुमला जिले के चैनपुर बस स्टैंड के समीप नक्सलियों ने गुरुवार को दिनदहाड़े पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया। हमले में दरोगा समेत पांच जवान शहीद हो गए। सभी शहीद जवान झारखंड सशस्त्र बल-6 के थे।

By Edited By: Published: Thu, 04 Apr 2013 02:39 PM (IST)Updated: Thu, 04 Apr 2013 08:53 PM (IST)
झारखंड में नक्सली हमला, पांच जवान शहीद

गुमला [जागरण संवाददाता]। झारखंड में गुमला जिले के चैनपुर बस स्टैंड के समीप नक्सलियों ने गुरुवार को दिनदहाड़े पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया। हमले में दरोगा समेत पांच जवान शहीद हो गए। सभी शहीद जवान झारखंड सशस्त्र बल-6 के थे।

loksabha election banner

वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली जवानों के तीन इंसास राइफल भी लूट ले गए। कुछ जवान घायल भी हुए हैं जिन्हें हेलीकॉप्टर से रांची भेज दिया गया। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस की नक्सलियों से आधा घंटा तक मुठभेड़ हुई। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल-पहाड़ का लाभ लेते हुए भाग निकले।

गुरुवार कोचैनपुर में साप्ताहिक बाजार लगा था। बाजार में भारी भीड़ थी। दोपहर में चैनपुर थाना के अवर निरीक्षक गोपाल सिंह जवानों के साथ जीप से बाजार की ओर से गश्त करते हुए बस स्टैंड की ओर निकले। जैसे ही जीप बस स्टैंड के समीप पहुंची अचानक नक्सलियों ने आगे एवं पीछे से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के दौरान घायल जीप चालक रेमन तिर्की को नक्सलियों ने वहां से भगा दिया। मौके पर नक्सलियों का एक गुट जहां पुलिस पर फायरिंग कर रहा था, वहीं दूसरा गुट एक यात्री बस पर फायरिंग कर रहा था।

नक्सलियों ने यात्रियों को बस से उतारकर भगा दिया। इसके बाद नक्सलियों के इसी गुट ने एक मोबाइल टावर पर गोलीबारी की। गोलियों की तड़तड़ाहट सुन चैनपुर के थाना प्रभारी पंकज कुमार काफी संख्या में जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। फिर दोनों ओर से गोलियों चलने लगीं। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली गोलीबारी करते हुए हुकड़ा पहाड़ की ओर भाग गए।

इस हमले में जवान भोला सिंह, रामनारायण व दिलीप बेदिया की मौत मौके पर हो गई, जबकि छोटेलाल मुर्मू ने चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ा। दरोगा गोपाल सिंह को घायलावस्था में तीन बजे हेलीकॉप्टर से डीआइजी शीतल उरांव रांची ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। चालक रेमन का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.