मां का आपरेशन नहीं हुआ, वापस जेल पहुंचे नारायण साईं
सूरत की पूर्व साधिका से दुष्कर्म के मामले में आरोपी नारायण साईं को मां काआपरेशन नहीं होने के कारण शुक्रवार को सूरत की जेल में वापस जाना पड़ा। अस्पताल में भर्ती लक्ष्मीदेवी की हृदय और डायबिटीज की बीमारी से जुड़ी रिपोर्ट नकारात्मक आई हैं। इसे ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों
अहमदाबाद। सूरत की पूर्व साधिका से दुष्कर्म के मामले में आरोपी नारायण साईं को मां का आपरेशन नहीं होने के कारण शुक्रवार को सूरत की जेल में वापस जाना पड़ा। अस्पताल में भर्ती लक्ष्मीदेवी की हृदय और डायबिटीज की बीमारी से जुड़ी रिपोर्ट नकारात्मक आई हैं। इसे ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों ने आपरेशन से इनकार कर दिया है।
वस्त्रपुर पुलिस थाना इंस्पेक्टर एमएस शेख ने बताया कि नारायण साईं को सूरत में लाजपुर जेल वापस भेज दिया गया है। हाई कोर्ट ने 26 मई को नारायण साईं को मां के ऑपरेशन के लिए तीन हफ्ते के लिए जमानत पर रिहा किया था। हाई कोर्ट ने कहा था कि अगर नारायण साईं की मां का ऑपरेशन नहीं होता है तो उसे 1 जून तक समर्पण करना पड़ेगा।
नारायण साईं की मां लक्ष्मीदेवी को बृहस्पतिवार सुबह अहमदाबाद के मेमनगर में स्थित स्टर्लिंग अस्पताल में भर्ती किया गया था। नारायण साईं को पुलिस अस्पताल में पीछे के दरवाजे से लाया गया था। साईं की मां के हृदय और डायबिटीज का टेस्ट किया गया था। चिकित्सकों ने शुक्रवार को लक्ष्मीदेवी की एंजियोग्राफी भी की। हालांकि लक्ष्मी देवी ब्लड में शुगर की मात्रा अधिक होने से स्टर्लिंग अस्पताल के चिकित्सकों ने ऑपरेशन करने से इनकार कर दिया। नारायाण साईं की मां को रीढ़ की बीमारी है। इसका आपरेशन करना जरूरी है।