नकवी चाहते हैं राज्यसभा की भूमिका की हो समीक्षा
सरकार ने राज्यसभा और राज्य विधान परिषदों की भूमिका को नए सिरे से परिभाषित करने की बात कही है। केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सरकार बुधवार को यह मुद्दा उठाया।
विशाखापत्तनम। सरकार ने राज्यसभा और राज्य विधान परिषदों की भूमिका को नए सिरे से परिभाषित करने की बात कही है। केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सरकार बुधवार को यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कभी-कभी सरकार और संसद के दोनों सदन तथा राज्य विधानमंडल देश और जनता के हितों से जुड़े विधेयक पारित नहीं करा पाते हैं। ऐसे में वर्तमान राजनीति स्थिति को देखते हुए राज्यसभा और राज्य विधान परिषदों की भूमिका समीक्षा करने की जरूरत है।
पढ़ेंःराज्यसभा में नियुक्तियों पर केंद्र से जवाब तलब
उन्होंने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं ने जब संसद के दोनों सदनों और राज्य विधानमंडलों के अधिकारों पर फैसला किया होगा तब उन्होंने आज की राजनीतिक स्थिति की कल्पना नहीं की होगी। नकवी 17वें अखिल भारतीय सचेतक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। पिछले महीने वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी कहा था कि अब इस पर चर्चा का समय आ गया है कि क्या प्रत्यक्ष तौर पर चुनी गई लोकसभा द्वारा पारित सुधारों को परोक्ष रूप से चुना गया सदन रोक सकता है।