नालंदा विश्वविद्यालय में आज से पढ़ाई शुरू
विश्व प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय में एक सितंबर से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। अभी यहां दो विषयों इतिहास व पर्यावरण की पढ़ाई होगी। इसके लिए विश्वविद्यालय में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन दोनों विषयों के छात्र व शिक्षक राजगीर आ चुके हैं। पहले बैच में शामिल 15 विद्यार्थियों में 10 छात्र व पांच छात्राएं ह
जागरण संवाददाता, नालंदा। विश्व प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय में एक सितंबर से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। अभी यहां दो विषयों इतिहास व पर्यावरण की पढ़ाई होगी। इसके लिए विश्वविद्यालय में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इन दोनों विषयों के छात्र व शिक्षक राजगीर आ चुके हैं। पहले बैच में शामिल 15 विद्यार्थियों में 10 छात्र व पांच छात्राएं हैं। इनमें जापान व भूटान से एक-एक, बिहार से तीन व शेष बेंगलूर, हजारीबाग , हरियाणा व पश्चिम बंगाल के निवासी हैं।
नालंदा विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. गोपा सब्बरवाल ने बताया कि 14 सितंबर को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आने की संभावना है। विवि में अब तक 10 शिक्षक नियुक्त किए जा चुके हैं। 40 अन्य कर्मचारी भी हैं। पर्यावरण विषय के शिक्षकों में विजिटिंग प्रोफेसर मिहिरदेव, एसोसिएट प्रोफेसर सोमनाथ बंदोपाध्याय, असिस्टेंट प्रोफेसर अर्ने हार्नस, असिस्टेंट प्रोफेसर प्रभाकर शर्मा शामिल हैं।
इतिहास विषय के लिए प्रोफेसर एण्ड डीन आदित्य मल्लिक, प्रोफेसर पंकज मोहन, असिस्टेंट प्रोफेसर सैम्यूल राइट, असिस्टेंट प्रोफेसर येन कीर, असिस्टेंट प्रोफेसर मुरारी कुमार झा व असिस्टेंट प्रोफेसर कशाफ गांधी नियुक्त किए गए हैं।
पढ़ें: नालंदा के तेलहड़ा में मिला तीसरा प्राचीन विश्वविद्यालय
पढ़ें: छात्रों की सुरक्षा पर यूजीसी ने मांगे विश्वविद्यालयों से सुझाव