जनसंख्या वृद्धि को लेकर मुस्लिमों पर लगाम लगाने की मांग
विहिप और भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं ने मुस्लिमों पर लगाम लगाने की मांग की है। समुदाय की बढ़ती आबादी को देखते हुए दोनों नेताओं ने यह मांग की है। हाल ही में जनसंख्या की रिपोर्ट में मुस्लिमों की आबादी में वृद्धि दर्शाई गई है।
नई दिल्ली। विहिप और भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं ने मुस्लिमों पर लगाम लगाने की मांग की है। समुदाय की बढ़ती आबादी को देखते हुए दोनों नेताओं ने यह मांग की है। हाल ही में जनसंख्या की रिपोर्ट में मुस्लिमों की आबादी में वृद्धि दर्शाई गई है।
विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगडि़या ने जिन मुस्लिमों के दो से अधिक बच्चे हैं उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक उपाय अमल में लाने की मांग की है। भाजपा के सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि समुदाय से अल्पसंख्यक का दर्जा छीन लिया जाना चाहिए क्योंकि बढ़ती आबादी के कारण ज्यादा समय तक यह समुदाय अल्पसंख्यक नहीं रहने जा रहा है।
पढ़ेः खत्म हो मुस्लिमों का अल्पसंख्यक दर्जा: साक्षी महाराज
पूर्व में हिंदुत्ववादी नजरिया पेश करने को लेकर विवाद में रहने वाले महाराज ने कहा कि कई जिलों में मुस्लिम बहुसंख्यक हैं। उनकी आबादी जिस तेजी से बढ़ रही है उसे देखते हुए उनका अल्पसंख्यक का दर्जा बरकरार नहीं रखा जा सकता है।
दोनों नेताओं ने जनसंख्या का ताजा आंकड़ा सामने आने के बाद टिप्पणी की है। नए आंकड़े में मुस्लिमों की आबादी का हिस्सा बढ़ता दर्शाया गया है, जबकि हिंदुओं की संख्या घट रही है।
तोगडि़या ने संघ के मुखपत्र 'ऑर्गनाइजर' में मुस्लिमों पर साधा निशाना