Move to Jagran APP

फ्लाइट में दंगल गर्ल जायरा के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दंगल गर्ल के साथ यह घटना किसी आम जगह पर नहीं बल्कि एक विमान में घटित हुई, जब वे दिल्ली से मुंबई जा रही थीं।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Sun, 10 Dec 2017 10:42 PM (IST)Updated: Sun, 10 Dec 2017 10:49 PM (IST)
फ्लाइट में दंगल गर्ल जायरा के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
फ्लाइट में दंगल गर्ल जायरा के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुंबई, एएनआई। 'दंगल' फिल्म में काम कर चुकी जायरा वसीम से छेड़छाड़ मामले में मुंबई पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार की सुबह जायरा के साथ विमान में शारीरिक उत्पीड़न का मामला सामने आया था। जायरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में फ्लाइट में शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक वीडियो अपलोड किया है। उनका आरोप है कि विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में उनके ठीक पीछे बैठे शख्स ने उनके साथ गलत हरकत की।

loksabha election banner

वीडियो वायरल होने के बाद एयरलाइंस प्रबंधन ने जायरा और उनकी मां से फोन पर संपर्क किया। जब एयरलाइंस अधिकारियों ने उनसे पूछा कि क्या अाप मामला दर्ज कराना चाहती है तो जायरा ने पहले तो इससे इंकार कर दिया। लेकिन बाद में मामला दर्ज करवाया गया। देर शाम पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। अब पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। 

इस तरह मामला सामने आया

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। दंगल गर्ल के साथ यह घटना किसी आम जगह पर नहीं बल्कि एक विमान में घटित हुई, जब वे दिल्ली से मुंबई जा रही थीं। इंस्टाग्राम पर अपलोड एक वीडियो में जायरा ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि विस्तारा की फ्लाइट में मैं दिल्ली से मुंबई जा रही थीं। अपने इंस्टाग्राम पर जायरा ने लिखा- मेरे पीछे बैठा एक अधेड़ उम्र का शख्स कम रौशनी फायदा उठा रहा है। वो अपने पैरों से मेरी गर्दन और पीठ को रगड़ रहा है।

पहले जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने फ्लाइट टर्बुलेंस की बात कही, लेकिन बाद में फिर वो इस तरह की हरकत कर रहा है। मैंने कोशिश की कि इस बात का एक वीडियो बना लूं, लेकिन लाइट कम होने की वजह से ये नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें:  दंगल गर्ल जायरा के साथ फ्लाइट में शारीरिक उत्पीड़न, VIDEO में बताई आपबीती


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.