फाइनल में हार जाती मुंबई, ‘इस फैन’ की वजह से रच दिया इतिहास?
मुंबई की टीम तीन बार आइपीएल का खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई। लेकिन मुंबई की इस जीत के पीछे मैदान पर मौजूद एक खास फैन की वजह से मुंबई को जीत मिली।
नई दिल्ली, जेएनएन। आइपीएल 10 का फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा, आखिरी गेंद तक मैच दोनों ही टीमों के पाले में जा सकता था। लेकिन आखिर में मुंबई की टीम ने मैदान मार कर इतिहास दर्ज़ कर दिया। मुंबई की टीम तीन बार आइपीएल का खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई।
लेकिन मुंबई की इस जीत के पीछे मैदान पर मौजूद एक खास शख्स को बताया जा रहा है। मैच के अंतिम ओवरों में एक वृद्ध महिला मुंबई की टीम की जीत के लिए प्रार्थना करती नज़र आईं। मुंबई इंडियंस के फैंस सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि मुंबई इंडियंस की इस खास फैन की प्रार्थना की वजह से ही रोहित शर्मा की टीम ने इतिहास रच दिया।
कौन है ये बेहद खास फैन ?
मुंबई के जीत के लिए लगातार भगवान से दुआ करने वाली ये फैन इस टीम के लिए बेहद ही खास हैं। ये वृद्ध महिला नीता अंबानी की मां हैं और इन्हें सब ‘नानी’ के नाम से बुलाते हैं।
इस तरह से सुर्खियों में आई ‘नानी’
खिताबी मुकाबले के आखिरी ओवर में पुणे की टीम को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे। इस ओवर की पहली ही गेंद पर मनोज तिवारी ने चौका जड़ कर रनों के फासले को कम करते हुए 7 तक ला दिया। पुणे को अब 5 गेंदों पर 7 रनों की जरूरत थी, तभी मैदान में बैठी एक वृद्ध महिला पर सभी की नजरें पड़ी, जो मुंबई की जीत की दुआएं मांग रही थीं। इसके बाद ‘नानी’ की फोटो ट्विटर पर वायरल हो गई। जिसके बाद हर कोई ये जानना चाहता था कि आखिर ये महिला हैं कौन?
This Adorable Aunty Praying In The Stands Was The Low-Key Star Of The IPL Final https://t.co/vY0uc38WVy pic.twitter.com/kd7P3jIUEL— BuzzFeed India (@BuzzFeedIndia) 22 May 2017
अभिषेक बच्चन ने खोला राज़
मुंबई की जीत के लिए प्रार्थना करती नानी की पहचान का राज़ अभिषेक बच्चन ने खोला। जूनियर बच्चन ने ट्विटर पर इस महिला की पहचान का खुलासा करते हुए लिखा कि ‘यह ओल्ड लेडी मिसेज अंबानी (नीता अंबानी) की मां हैं। इनको सब 'नानी' के नाम से पहचानते है, जो कि अब मुंबई के लिए लकी चार्म हैं’। आपको बता दें कि नीता अंबानी की मां का नाम पूर्णिमा दलाल है।
@BuzzFeedIndia That is Mrs. Ambani's mother. Popularly referred to as "nani". The lucky charm.— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) 22 May 2017
आइपीएल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें