अदालत में बेहोश हुई दुष्कर्म पीड़ित फोटो पत्रकार
सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 23 वर्षीय फोटो पत्रकार बृहस्पतिवार को अदालत में बेहोश हो गई। उसे सिटी अस्पताल पहुंचाया गया। इससे पहले पीड़िता ने आरोपियों की शिनाख्त की। यहां अदालत में अपनी मां के साथ पहुंची पीड़िता करीब चार घंटे तक अदालत में मौजूद रही। कोर्ट में उसने पुलिस को दिए बयान को दोहराया। साथ्
मुंबई। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 23 वर्षीय फोटो पत्रकार बृहस्पतिवार को अदालत में बेहोश हो गई। उसे सिटी अस्पताल पहुंचाया गया। इससे पहले पीड़िता ने आरोपियों की शिनाख्त की।
पढ़ें: महिला पत्रकार से सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपपत्र दाखिल
यहां अदालत में अपनी मां के साथ पहुंची पीड़िता करीब चार घंटे तक अदालत में मौजूद रही। कोर्ट में उसने पुलिस को दिए बयान को दोहराया। साथ ही पूरी घटना का ब्योरा पेश किया। विशेष लोक अभियोजक उज्जवल निकम ने बताया कि पीड़िता तनाव में थी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर