इको फ्रेंडली पहल, मुंबई की BEST सर्विस ने शुरू की इलेक्ट्रिक बसें
पर्यावरण के दुष्प्रभावों को देखते हुए मुंबई की BEST सर्विस ने इलेक्ट्रिक बस सर्विस की शुरुआत की है।
मुंबई (एएनआई)। ईंधन की कीमतों में कटौती और पर्यावरण के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) ने इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की।
गुरुवार को बेस्ट सर्विस में चार बसें जोड़ी गयी। युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने वडाला डिपो में इको-फ्रेंडली बस सर्विस का उद्घाटन किया। तीन घंटे के लिए फुल चार्ज होने के बाद ये बसें 200 किमी तक चल सकती हैं।
शुरुआती चरण में ये बसें रूट नंबर 138 समेत छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल व चर्चगेट पर चलेंगी। इस सर्विस में प्रत्येक बस की लागत 1.61 करोड़ रुपये है जो नियमित बसों के दोगुना है और इसमें 30 लोगों के बैठने की जगह है।
यह भी पढ़ें: NGT ने ऑड-ईवन स्कीम को दी हरी झंडी, 13-17 नवंबर तक रहेगा लागू