Move to Jagran APP

गैंगरेप पर मुलायम सिंह के विवादित बयान पर हंगामा

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को कहा था कि एक महिला के साथ चार पुरुष रेप (दुष्कर्म) समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को कहा था कि एक महिला के साथ चार पुरुष रेप (दुष्कर्म) कर ही नहीं सकते।

By anand rajEdited By: Published: Wed, 19 Aug 2015 02:58 PM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2015 03:02 PM (IST)
गैंगरेप पर मुलायम सिंह के विवादित बयान पर हंगामा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को कहा था कि एक महिला के साथ चार पुरुष रेप (दुष्कर्म) कर ही नहीं सकते। रेप एक व्यक्ति करता है, लेकिन मुकदमा तीन और के खिलाफ भी दर्ज होता है। मगर, इस बयान को लेकर अब सियासत गर्मा गई है।

loksabha election banner

सामाजिक कार्यकर्ता कविता श्रीवास्तव, महिला संगठनों के अलावा कांग्रेसी नेता शोभा ओझा ने मुलायम सिंह यादव के इस विवादित बयान को आड़े हाथों लिया है। उनका कहना है कि मुलायम सिंह गैंग रेप के अपराध को ही सिरे से खारिज कर रहे हैं।

दरअसल, रिक्शा चालकों को मुफ्त ई-रिक्शा वितरण समारोह में मुलायम सिंह ने जोर देकर कहा कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश में नौ फीसद, जबकि राजस्थान में रेप का प्रतिशत सात के ऊपर है। इसकी तुलना में उत्तर प्रदेश में रेप का औसत दो फीसद है, फिर भी राज्य सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार चल रहा है।

उन्होंने कहा कि रेप की वारदात में दिल्ली की हालत बदतर है। प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब होने के इल्जाम पर पलटवार करते हुए मुलायम ने कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कहा कि रेप की घटनाएं खत्म करने के लिए वह नीति बनाएं।

पहले भी दिया था बयान

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी मुलायम सिंह ने ऐसा ही एक विवादित बयान दिया था कि वे लड़के हैं, गलतियां करते हैं। लड़के और लड़कियां.... बाद में उनमें मतभेद हो जाते हैं... और लड़की एक बयान दे देती है कि उसका बलात्कार हुआ है।

इसके बाद उन तीन बेचारों को मौत की सजा सुना दी जाती है। क्या रेप के मामले में फांसी की सजा दी जानी चाहिए। वह लड़के हैं, गलतियां कर देते हैं... दो या तीन को मुंबई में फांसी की सजा सुनाई गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.