मोदी के प्रतिनिधिमंडल से मुकेश रहे दूर
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया व दुनिया के सबसे धनी उद्योगपति मुकेश अंबानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जापान यात्रा को गए कारोबारी प्रतिनिधिमंडल में शामिल नहीं हुए। सूत्रों ने बताया कि मुकेश उद्योगपतियों के उस समूह में शामिल थे, जिसे मोदी की भारतीय उपमहाद्वीप से बाहर पहली महत्वपूर्ण यात्रा पर जाना था। यह और
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया व दुनिया के सबसे धनी उद्योगपति मुकेश अंबानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जापान यात्रा को गए कारोबारी प्रतिनिधिमंडल में शामिल नहीं हुए।
सूत्रों ने बताया कि मुकेश उद्योगपतियों के उस समूह में शामिल थे, जिसे मोदी की भारतीय उपमहाद्वीप से बाहर पहली महत्वपूर्ण यात्रा पर जाना था। यह और बात है कि इसमें उन्होंने असमर्थता जताई।
फिलहाल इसके पीछे कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई गई है। आरआइएल के प्रवक्ता ने भी इस संबंध में कोई टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।
टोक्यो में एक सितंबर को होने वाली भारत-जापान बिजनेस लीडरशिप फोरम (आइजेबीएलएफ) में हिस्सा लेने को पीएम के साथ गए उद्योगपतियों में अडाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अडाणी, भारती एंटरप्राइजेज केसुनील भारती मित्तल, एस्सार समूह के प्रमुख शशि रुइया, विप्रो के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी और आइसीआइसीआइ बैंक की सीईओ चंदा कोचर शामिल हैं। भारत फोर्ज के चेयरमैन बाबा कल्याणी फोरम के सह-अध्यक्ष हैं। मारुति सुजुकी के चेयरमैन आरसी भार्गव, बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ और ओएनजीसी के सीएमडी दिनेश के सर्राफ भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।
पढ़ें: इराक संकट भड़काएगा महंगाई: अंबानी
पढ़ें: भारतीय कुबेरों की आधी संपत्ति शीर्ष पांच दौलतमंदों के बराबर