'एमएस धोनी...' ने पहले दिन किया शानदार कलेक्शन, बनाए ये रिकॉर्ड
'एमएस धोनी...' को पहले दिन की शुरुआत से ही अच्छा रिस्पॉन्स मिलना शुरू हो गया था। सुबह के शोज हाउसफुल जा रहे थे। ऐसे में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि फिल्म पहले दिन जबरदस्त बिजनेस करेगी।
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' ने पहले दिन शानदार कलेक्शन कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। फिल्म को क्रिटिक्स से बहुत अच्छे रिव्यू मिले थे। ऐसे में उम्मीद थी कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी और ऐसा ही हुआ है। पहले दिन के कलेक्शन के मामले में 'एमएस धोनी...' ने शाहरुख खान की फैन और मल्टी स्टारर 'हाउसफुल 3' को भी पीछे छोड़ दिया है।
एमएस धोनी...' को पहले दिन की शुरुआत से ही अच्छा रिस्पॉन्स मिलना शुरू हो गया था। सुबह के शोज हाउसफुल जा रहे थे। ऐसे में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि फिल्म पहले दिन जबरदस्त बिजनेस करेगी। पहले दिन फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 21.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
#MSDhoniTheUntoldStory takes a THUNDEROUS start on Day 1... Emerges the 2nd HIGHEST OPENER of 2016... Fri ₹ 21.30 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 1, 2016
महेंद्र धौनी के जीवन पर बनी इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। यह पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली बायोपिक बन गई है। इससे पहले किसी भी बायोपिक ने पहले दिन इतनी कमाई नहीं की थी। इसके साथ ही पहले दिन के कलेक्शन के मामले में यह साल 2016 की दूसरी बड़ी फिल्म बन गई है। इससे पहले सिर्फ सलमान खान की सुल्तान है, जिसने पहले दिन लगभग 36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
Top 5 *DAY 1* - 2016...
1. #Sultan 36.54 cr
2. #MSDhoniTheUntoldStory 21.30 cr
3. #Fan 19.20 cr
4. #HF3 15.21 cr
5. #Rustom 14.11 cr— taran adarsh (@taran_adarsh) October 1, 2016
उम्मीद की जा रही है कि शनिवार और रविवार को फिल्म का कलेक्शन और ऊपर जाएगा। ऐसा अनुमान भी लगाया जा रहा है कि पहले तीन दिनों में यह फिल्म 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। #MSDhoniTheUntoldStory is the BIGGEST OPENER in the biopic genre... Sat and Sun biz should add to a FABULOUS total. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 1, 2016