Move to Jagran APP

रचा इतिहासः ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए महेंद्र सिंह धौनी

चार साल बाद वनडे में शतक जड़ने वाले पूर्व कप्तान धौनी ने एक नया इतिहास भी रच दिया है।

By ShivamEdited By: Published: Thu, 19 Jan 2017 09:28 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jan 2017 11:39 AM (IST)
रचा इतिहासः ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए महेंद्र सिंह धौनी
रचा इतिहासः ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए महेंद्र सिंह धौनी

कटक, जेएनएन। महेंद्र सिंह धौनी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 134 रनों की लाजवाब पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया। चार साल बाद वनडे में शतक जड़ने वाले पूर्व कप्तान धौनी ने एक नया इतिहास भी रच दिया है।

loksabha election banner

दरअसल, ये रिकॉर्ड है वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्कों का। धौनी ने मैच के 43वें ओवर में एक शानदार छक्के के साथ अपने स्कोर को 99 तक पहुंचाया था और यही वो छक्का था जिससे वो वनडे क्रिकेट में 200 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने भारत की तरफ से सर्वाधिक छक्कों के मामले में पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है जिनके नाम वनडे क्रिकेट में 195 छक्के दर्ज थे। इसके साथ ही धौनी सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में धौनी छक्के मारने वाले इन दिग्गजों को कड़ी टक्कर देंगे और क्रिकेट प्रशंसकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

- ये हैं वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले टॉप-5 क्रिकेटर

1. शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)- 351 छक्के

2. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)- 270 छक्के

3. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)- 238 छक्के

4. एमएस धौनी (भारत)- 203 छक्के

5. ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)- 200 छक्के

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.