MPBSE Result: घोषित हो गया MP Board की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें - mp12.jagranjosh.com
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने अभी-अभी 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा जागरण जोश पर भी देखा जा सकता है। छात्र-छात्राओं के लिए mp12.jagranjosh.com पर 12वीं का परीक्षा परिणाम उपलब्ध होगा। बोर्ड ने भी इंटरनेट के जरिए रिजल्ट देखने वाले छात्र-छात्राओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
जागरण जोश पर रिजल्ट देखने के लिए आपको कुछ स्टेप्स पूरे करने होंगे। mp12.jagranjosh.com लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको जो विंडो दिखाई देगी, वहां केवल आपको अपनेे रोल नंबर के साथ कुछ दूसरी केटेगरी को भी फिल करना होगा। इसके बाद सबमिट का बटन दबाए और आपका रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा। आप अपने रिजल्ट की पीडीएफ फाइल को भी यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।
गौरतलब है कि 12वीं कक्षा की परीक्षा एक मार्च से 5 अप्रैल 2016 तक हुई। मध्य प्रदेश बोर्ड का गठन 1965 में मध्य प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन एक्ट 1965 के तहत किया गया था।
पिछलेे वर्ष करीब इस परीक्षा में आठ लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से करीब 66.90 फीसद छात्र पास हुए थे। करीब 7,52,596 लाख छात्रों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की थी। हालांकि वर्ष 2014 के मुकाबले वर्ष 2015 में पास होने वाले स्टूडेंट्स कुछ ज्यादा थे। इसमें भी करीब 69.42 फीसद लड़कियां और करीब 63.3 फीसद लड़के पास हुए थे।