राहुल के खिलाफ बयान देने पर मनोज तिवारी को धमकी
भोजपुरी गायक और अभिनेता से भाजपा सांसद बने मनोज तिवारी को जान से मारने की धमकी मिली है। तिवारी के दिल्ली स्थित घर पर एक खत भेजकर उन्हें धमकी दी गई है। पत्र में उन्हें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बयान देने के खिलाफ धमकी दी गई है।
By Murari sharanEdited By: Published: Tue, 24 Mar 2015 07:24 PM (IST)Updated: Tue, 24 Mar 2015 08:44 PM (IST)
नई दिल्ली। भोजपुरी गायक और अभिनेता से भाजपा सांसद बने मनोज तिवारी को जान से मारने की धमकी मिली है। तिवारी के दिल्ली स्थित घर पर एक खत भेजकर उन्हें धमकी दी गई है। पत्र में उन्हें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बयान देने के खिलाफ धमकी दी गई है।
धमकी मिलने के बाद मनोज तिवारी ने इस संदर्भ में गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखी है। लोकसभा चुनाव में भोजपुरी गायक और अभिनेता मनोज तिवारी भाजपा के टिकट पर नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से सांसद चुने गए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें