मोजाम्बिक के राष्ट्रपति का गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत
मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप जैकिन्टो नयूसी आज अपनी पांच दिन की यात्रा पर भारत पहुंचे। राष्ट्रपति में उनका स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया। राष्ट्रपति नयूसी के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है जिसमेें मोजाम्बिक के रक्षा मंत्री, ऊर्जा मंत्री, खनिज मंत्री, कृषि मंत्री, परिवहन मंत्री और
नई दिल्ली। मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप जैकिन्टो नयूसी आज अपनी पांच दिन की यात्रा पर भारत पहुंचे। राष्ट्रपति में उनका स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया।
राष्ट्रपति नयूसी के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है जिसमेें मोजाम्बिक के रक्षा मंत्री, ऊर्जा मंत्री, खनिज मंत्री, कृषि मंत्री, परिवहन मंत्री और संचार मंत्री के अलावा कई उच्चस्तरीय अधिकारी भी शामिल हैं।
राष्ट्रपति नयूसी ने अपने भारतीय समकक्ष राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी से मुलाकात की। राष्ट्रपति नयूसी अपनी पत्नी के साथ आए हैं और उनके कार्यक्रमों में एक दिन की अहमदाबाद यात्रा भी शामिल है।